48 घंटे में पाकिस्तान ने पांच बार तोड़ा सीजफायर, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

Gursimran Singh |  
Published : Jan 09, 2019, 04:09 PM IST
48 घंटे में पाकिस्तान ने पांच बार तोड़ा सीजफायर, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

सार

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के साथ लगे इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में गुलपुर और खारी करमारा में चौकियों को निशाना बनाया।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से सटी नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन लगातार जारी हैं। पिछले दो दिन में पाकिस्तान ने पांच बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है। 

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के साथ लगे इलाकों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में गुलपुर और खारी करमारा में चौकियों को निशाना बनाया।

सेना के जम्मू प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे से पाकिस्तानी सेना युद्धविराम का उल्लंघन कर रही है। 

"

उन्होंने बताया कि 'छोटे हथियारों और भारी कैलिबर के हथियारों के साथ गोलाबारी कर गुलपुर सेक्टर सेना की पोस्टों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई कर रही है।'  अभी तक किसी के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पाकिस्तान 2003 में भारत के साथ हुये संघर्ष विराम समझौते का लगातार उल्लंघन कर रहा है। 2018 में पिछले 15 साल में पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे अधिक 2,936 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 

पिछले एक सप्ताह के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोटे, खारी करमारा, गुलपुर इलाकों में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को अग्रिम इलाकों का दौरा किया था और जम्मू एवं राजौरी जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में Vipul Joshi Associates का विस्तार, US-Canada Visa मामलों में बड़ी विशेषज्ञता
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स का बड़ा अधिग्रहण, गुजरात में 1150+ बेड्स का नेटवर्क