मिराज 2000 को देखकर भाग खड़े हए पाकिस्तानी एफ-16, जानें राफेल से क्या है मिराज का संबंध

Published : Feb 26, 2019, 01:57 PM ISTUpdated : Feb 26, 2019, 05:26 PM IST
मिराज 2000 को देखकर भाग खड़े हए पाकिस्तानी एफ-16, जानें राफेल से क्या है मिराज का संबंध

सार

पड़ोसी मुल्क अपने जिन एफ-16 पर इतना घंमड करता था, वही आज उसे ऐन मौके पर धोखा दे गए। भारतीय हवाई बेड़े को देखते हुए पाकिस्तान एफ-16 मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि पाकिस्तानी सेना दावा कर रही थी कि उसे भारतीय लड़ाकू विमानों को भगा दिया था।

पड़ोसी मुल्क अपने जिन एफ-16 पर इतना घंमड करता था, वही आज उसे ऐन मौके पर धोखा दे गए। भारतीय हवाई बेड़े को देखते हुए पाकिस्तान एफ-16 मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि पाकिस्तानी सेना दावा कर रही थी कि उसे भारतीय लड़ाकू विमानों को भगा दिया था। लेकिन सच्चाई ये ही कि मिराज के सामने एफ-16 नहीं टिक पाए। राफेल को मिराज 2000 का नया वर्जन माना जा रहा है। जिसको लेकर विपक्षी दलों ने केन्द्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए।

आज सुबह 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने जिस तरह से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी कैंपों पर हमला कर उसे ध्वस्त किया। उसको देखकर पाकिस्तान भी उसे देखकर डर गया। पाकिस्तानी सीमा में भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 विमानों का विरोध करने के लिए पाकिस्तानी एफ16 विमानों ने उड़ान तो भरी, लेकिन भारतीय लड़ाकू जहाज का बड़ा बेड़ा देखकर भाग खड़े हुए। हालांकी पाकिस्तान अपने एफ-16 का बड़ा दंभ भरता था। लेकिन आज उसका ये दंभ भी टूट गया। बाद में पाकिस्तान ने दावा किया कि उनके लड़ाकू विमानों ने भारतीय वायुसेना को भगा दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि आज के इस ऑपरेशन को वेस्टर्न एयर कमांड ने अंजाम दिया था।

पुलवामा हमले के आज तेरहवें दिन भारतीय वायुसेना ने जवानों की शहादत का बदला ले लिया है। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों ने 26 फरवरी को तड़के 3:30 बजे पीओके स्थित आतंकी कैंपों पर जमकर तबाही मचाई और महज 21 मिनट तक करीब 1000 किलो बम बरसाए। इसमें करीब 300 आतंकवादी मारे जाने की खबर है। असल में मिजाज हल्के लड़ाकू विमान है जो किसी भी परिस्थिति में उड़ान भर सकता है और इसका आधुनिक रूप के तौर पर राफेल को माना जाता है। इस साल के आखिर में राफेल लड़ाकू विमान भारत को मिल जाएंगे। इस राफेल को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दल भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने इसमें घोटाला किया है।

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना ने देर रात पाकिस्तानी सीमा में घुसकर कई जगहों पर बम गिराये हैं। सुबह रात साढ़े तीन बजे फाइटर जेट मिराज 2000 ने पाकिस्तान में चल रहे आंतकी कैंपों को तबाह कर दिया है।  ऐसा कहा जा रहा है कि वायुसेना ने करीब 1 हजार किलोग्राम का बम वहां पर गिराये। जिसमें तीन से ज्यादा आंतकियों के मारे जाने की खबर है। पुलवामा हमले के बाद माना जा रहा था कि भारत पाकिस्तान पर कार्यवाही करेगा। लिहाजा आज भारत की वायुसेना सेना ने फिर से पाकिस्तान के आंतकी कैंपों को तबाह किया है। आज सुबह पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने सुबह ट्वीट कर बताया कि भारत के इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

आज पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाई विमानों की सोशल मीडिया में कुछ इस तरह से मजाक बनाया जा रहा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Fountainhead School: सूरत में नए मालगामा कैंपस की नींव, 2027 से शुरू होगा आधुनिक IB स्कूल
सूरत में शुरू होगा दक्षिण गुजरात का पहला SRK सैनिक स्कूल, जून 2026 से एडमिशन शुरू