झारखंड और छत्तीसगढ़ में कई वारदात करने वाला नक्सली रांची से गिरफ्तार

Published : Aug 30, 2019, 04:02 PM IST
झारखंड और छत्तीसगढ़ में कई वारदात करने वाला नक्सली रांची से गिरफ्तार

सार

झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में कई कांडों में वांछित उग्रवादी को रांची से गिरफ्तार किया गया है। उसके सिर पर एक लाख रुपए का ईनाम था। उसे पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम से गिरफ्तार किया है।   

रांची :  झारखंड की राजधानी रांची से एक ऐसा नक्सली गिरफ्तार किया गया है, जो कि दो राज्यों मे वांछित था। वह झारखंड के अलावा  छत्तीसगढ़ में भी कई कांडों में वांछित उग्रवादी था।  प्रशांत ठाकुर उर्फ संदीप ठाकुर नाम के इस उग्रवादी को रांची से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी मूलत गढ़वा जिला अंतर्गत रंका थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का निवासी है।

इस नक्सली की गिरफ्तारी पलामू रेंज के डीआईजी विपुल शुक्ला को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादी के सिर पर झारखंड सरकार ने एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी। संदीप ठापुर पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के रामचंद्रपुर थाना द्वारा भी गिरफ्तारी के लिए रेड वारंट भी जारी किया गया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रशांत ठाकुर को रांची के नामकुम से गिरफ्तार किया गया है। यह पहले भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य था और वर्तमान में टीएसपीसी के लिए काम कर रहा था। यह अभी पलामू और गढ़वा में सक्रिय था। प्रशांत ठाकुर ने माओवादी में रहते हुए छत्तीसगढ़ में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। वहां भी इसका अपराधिक इतिहास मौजूद है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी पर पलामू में चार, गढ़वा में दो और छत्तीसगढ़ में एक मामला दर्ज है। उसका सम्बन्ध कई राजनीतिक दलों से रहा है। फिलहाल वह झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ा था।

डीआईजी ने कहा कि प्रशांत ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक राहुलदेव बड़ाइक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और गिरफ्तारी के लिए रांची भेजा गया। वहां नामकुम से इसे गिरफ्तार किया गया। नामकुम में प्रशांत ठाकुर का अपना आवास था और उससे वहीं से गिरफ्तार किया गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश