संसद की सुरक्षा में चूक मामला: आरोपी ललित झा ने किया सरेंडर, घटना का मास्टर माइंड बता रही पुलिस

Published : Dec 14, 2023, 11:54 PM IST
संसद की सुरक्षा में चूक मामला: आरोपी ललित झा ने किया सरेंडर, घटना का मास्टर माइंड बता रही पुलिस

सार

संसद की सुरक्षा में चूक मामले में पांचवे आरोपी ललित झा ने सरेंडर कर दिया है। आरोपी ललित झा ने खुद की दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। 

नई दिल्ली। संसद में 13 दिसंबर को सुरक्षा में चूक के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि पूरी घटना के मास्टर माइंड ललित झा फरार चल रहा था। काफी तलाश के बाद भी ललित का कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस आऱोपी की तलाश में लगी ही थी कि उसने खुद ही कर्तव्य पथ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ललित ही मास्टर माइंड
पुलिस के मुताबिक संसद के अंदर स्मोक बम अटैक और बाहर नारेबाजी की घटना का मास्टर माइंड ललित झा ही है। उसने ही 13 दिसंबर को संसद के अंदर और बाहर ये गतिविधि करने की पूरी प्लानिंग की थी। पुलिस आरोपी ललित की तलाश में राजस्थान से लेकर हरियाणा और पंजाब तक छापेमारी कर रही थी। संसद सुरक्षा उल्लंघन के मामले पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, ललित की तलाश में टीमें लगाई गईं थी। 

सोशल मीडिया पर जुड़े थे सभी आरोपी
जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी एक दूसरे से सोशल मीडिया पर भगत सिंह फैन ग्रुप के जरिए जुड़े हुए थे। इन सभी आरोपियों का किसी भी आतंकी संगठन से जुड़े होने का कोई सबूत अभी तक नहीं मिला है। इन लोगों ने ऐसा क्यों किया इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश