
PM Modi Speech: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण का धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्ताव चर्चा का जवाब दिया। भाषण में पीएम मोदी ने विपक्ष को जमकर लताड़ लगाई और दावा किया की आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 370 सीटें हासिल करेगी। जनता बीजेपी जैसा विकास चाहती है। विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए पीएम बोले कोई चुनाव लड़ने साथ आए थे,कोशिश की भानुमति का कुनबा भी जोड़ा लेकिन आखिर में एकला चलो रे करने लगे। जिसका नतीजा क्या है वो जनता देख रही है।
INDIA गठबंधन पर पीएम मोदी का निशाना
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का सारा फोकस परिवार पर रहा है। वह इसके आगे कुछ सोच ही नहीं सकते हैं। इन लोगों को आपस में विश्वास नहीं है तो देश पर कैसे विश्वास करेंगे। हमें देश के विकास और सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है। इस दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कांग्रेस ने अपने शासनकाल के दौरान कभी जनता के सामर्थ्य पर भरोसा नहीं किया वह खुद को शासक मानकर जनता को छोटा आंकते हैं।
लोकसभा चुनाव का फूंका बिगुल
पीएम मोदी ने संबोधन के साथ चुनावी बिगुल भी फूंक दिया है। उन्होंने जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इस बार NDA 400 के आंकड़ें को पार करेगी। देश की जनता मोदी और बीजेपी के साथ है। बीजेपी सरकार का तीसरा कार्यकाल ज्यादा दूर नहीं है। तीसरी बार NDA के साथ जनता की भी ऐतिहासिक जीत होगी। पीएम ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद हमारा तीसरा कार्यकाल भारत के आगामी 100 वर्षों की नींव रखेगा। उन्होंने जनता को याद दिलाया की लाल किले की प्राचीर से मैंने कहा था कि देश को अगले हजार सालों में सुख और समृद्धि के रास्ते में देखना चाहता हूं। हमारा तीसरा कार्यकाल भारत के हित के लिए लिए जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलों के लिए अहम होगा।
ये भी पढ़ें- भारत रत्न: लालकृष्ण आडवाणी को देश का सबसे बड़ा सम्मान ,जानिए उनके बारे में सब कुछ
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।