पादरी ने प्रार्थना के बहाने नौवीं की छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार

Published : Aug 30, 2019, 10:14 AM IST
पादरी ने प्रार्थना के बहाने नौवीं की छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार

सार

पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बच्ची नौवीं कक्षा में पड़ती है और स्कूल गई थी लेकिन जब वह समय पर घर नहीं लौटी तो परेशान हो गए और उसकी तलाश की। लेकिन उसकी लड़की पादरी के घर मिली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी और पुलिस ने पीड़िता को पादरी के घर से बरामद किया है। पुलिस ने पादरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर रही है। 

गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पादरी ने एक 9वीं क्लास की छात्रा को प्रार्थना के बहाने रेप किया। फिलहाल पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच करवाने के बाद आरोपी पादरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और पुलिस की गिरफ्त में हैं।

पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बच्ची नौवीं कक्षा में पड़ती है और स्कूल गई थी लेकिन जब वह समय पर घर नहीं लौटी तो परेशान हो गए और उसकी तलाश की। लेकिन उसकी लड़की पादरी के घर मिली। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी और पुलिस ने पीड़िता को पादरी के घर से बरामद किया है। पुलिस ने पादरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर रही है। 

पंजाब के गुरदासपुर के भैणी मिया खां गांव में चर्च के पादरी के नौवीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा से रेप किया है। इसके बाद पीड़िता लड़की को पादरी के ही घऱ से बरामद किया गया है। पीड़िता की तलाश में उसके मातापिता पुलिस के पास गए थे। जिसके बाद शक होने के बाद पादरी के घर पर दबिश दी गई जहां पर लड़की को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया है और इसके साथ ही पुलिस ने पादरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता की मां ने बताया कि उन्हें पादरी पर शक था क्योंकि वो प्रार्थना के बहाने उनके घर में आता था और लड़की के साथ गलत हरकतें करता था। इसकी जानकारी पीड़िता लड़की ने अपनी मां को बताई थी। जब लड़की तय समय पर स्कूल से घर नहीं पहुंची घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने पादरी के घर छापा मारा तो वहां छात्रा आपत्तिजनक हालत में मिली। लड़की ने पुलिस को बताया कि पादरी प्रवेज कुमार उस वक्त पीड़िता को अपने घर ले गया जब वह स्कूल जा रही थी रास्ते से वो उसे प्रार्थना करवाने के बहाने अपने साथ घर ले गया जहां उसने कई बार उससे साथ रेप किया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश