केजरीवाल के खिलाफ अदालत तीन अप्रैल को तय करेगी आरोप

Published : Mar 22, 2019, 04:38 PM IST
केजरीवाल के खिलाफ अदालत तीन अप्रैल को तय करेगी आरोप

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व आप नेता व वर्तमान में स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव पर तीन अप्रैल को आरोप तय होगा। पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल जज समर विशाल ने यह फैसला दिया है। 

हालांकि योगेंद्र यादव ने कोर्ट में अर्जी देकर इस केस से अपना नाम हटाने की गुजारिश की है। पेशे से वकील और तत्कालीन आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2013 में आप ने उनसे संपर्क किया था और पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेने को कहा था। 

शर्मा का कहना था कि केजरीवाल उनके सामाजिक कार्यो से खुश थे। शर्मा ने दावा किया कि 14 अक्टूबर 2013 को प्रमुख अखबारों में छपी खबरों में केजरीवाल ने उनके खिलाफ अपमानजनक और खराब शब्दों का इस्तेमाल किया था। 

उनके आरोपों की वजह से बार एसोसिएशन और समाज में उनके सम्मान को नुकसान पहुंचा था।

 दरअसल सुरेंद्र शर्मा को आम आदमी पार्टी से शाहदरा से 2013 विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया था। लेकिन फिर बाद में सुरेंद्र शर्मा का टिकट काटकर किसी और को दे दिया गया।

 सुरेंद्र पर आम आदमी पार्टी की तरफ से आरोप लगाया गया कि वो आपराधिक छबि के है। जिसके बाद शर्मा ने कड़कड़डूमा कोर्ट में तीनों नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल