बिजली काटने गए इंजीनियर को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Published : Jul 21, 2019, 04:35 PM IST
बिजली काटने गए इंजीनियर को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अवैध रुप से बिजली जलाने वालों पर कार्रवाई करना एक जूनियर इंजीनियर को भारी पड़ गया। उसे लोगों ने  दौड़ाकर पीट दिया।   

फिरोजाबाद. यहां अरांव रोड पर कनेक्शन के लिए पहुंचे बिजली विभाग के अवर अभियंता को लोगों ने दौड़ा दिया। उनकी पिटाई कर दी। बचाने आए संविदा कर्मचारियों को भी पीट दिया। मामला पुलिस में पहुंचने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

अवर अभियन्ता सतेन्द्र कुमार अपने साथ संविदाकर्मियों चन्द्र शेखर व संदीप के साथ रविवार की दोपहर अरांव रोड पर गए थे। वहां उन्होंने एक बकाएदार का बिजली कनेक्शन काटने का प्रयास किया। उस पर 87 हजार रूपए बिल बकाया है। उसी दौरान घर की महिलाएं व युवक निकल आए। अवर अभियन्ता की मानें तो आरोपियों ने उसे दौड़ाकर पीटा। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। उसे बचाने के लिए कर्मचारी आए तो उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी अपने घर से रिवाल्वर निकाल लाए। 

उन्होंने फोन करने के प्रयास किया तो मारने की धमकी दी। अवर अभियन्ता ने थाने पहुंच कर मारपीट की तहरीर दी है। जेई का कहना है कि बकाएदार पर विभाग का हजारों रूपए बकाया था। नोटिस देने के बाद भी उपभोक्ता द्वारा बिल जमा नहीं किया जा रहा था। इसलिए वह टीम के साथ कनेक्शन काटने गए थे। तभी लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण