तेल के दामों में गिरावट, दिल्ली में 78.21 रुपये पेट्रोल पहुंचा

Neha Dogra |  
Published : Nov 08, 2018, 11:29 AM IST
तेल के दामों में गिरावट, दिल्ली में 78.21 रुपये पेट्रोल पहुंचा

सार

आज पेट्रोल के दामों में गिरावट हुई है दिल्ली में 78 रुपये 21 पैसे और डीजल 72 रुपये 89 की कीमत पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल 83 रुपये 72 पैसे और डीजल 76 रुपये 38 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतो में 18 अक्टूबर से गिरावट देखी जा रही है। उस समय पेट्रोल की कीमत 82 रुपये 62 पैसे और डीजल की कीमत 75 रुपये 58 पैसे थी। इसक बाद से तेल के दाम स्थिर रहे हैं या तो कम हुए हैं। जिसके बाद अब तेल की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 18 पैसे से सस्ता हुआ है। इसके साथ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78 रुपये 21 पैसे और डीजल 72 रुपये 89 पैसे हो गया है। 

वहीं मुंबई की बात करें तो यहां आज एक लीटर पेट्रोल 83 रुपये 72 पैसे और डीजल 76 रुपये 38 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

तेल की कीमतों में गिरावट होने कि बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों का अधिक होना है। कच्चे तेल में पिछले एक महीने में 14 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा की कमी आई है।

हालांकि आने वाले दिनों में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती है। क्योंकि अमेरिका ने ईरान से तेल खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया है। ईरान से तेल की आपूर्ति पर रोक लगने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी आने की पूरी संभावना है। यही कारण है कि अमेरिका ने ईरान से तेल की आपूर्ति पर आहिस्ता-आहिस्ता रोक लगाने की सोची है और कुछ देशों को अस्थाई छूट दी है।

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ