पायलट हो रहे हैं नरम पर झुकने को तैयार नहीं

Published : Jul 17, 2020, 08:57 AM IST
पायलट हो रहे हैं नरम पर झुकने को तैयार नहीं

सार

असल में अभी तक कांग्रेस ने सचिन पायलट को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया है। अभी तक उन्हें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के पद से हटाया है और गहलोत कैबिनेट से बाहर किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस आलाकमान के बाद लगातार सचिन पायलट के संपर्क में हैं। 

नई दिल्ली। राजस्थान में सियासी ड्रामे के बीच पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अदालत के जरिए अपनी सदस्यता बरकरार रखने की कोशिश में हैं। वहीं पायलट के रूख में नरमी देखने को मिल रही है। लेकिन वह झुकने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान के आदेश के बाद कई वरिष्ठ नेता उनके संपर्क में है और उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन पायलट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हटाने से कम पर बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं कांग्रेस के नेता उनसे लगातार बातचीत कर रही है। ताकि सचिन पायलट अपनी मांगों पर फिर से विचार कर सकें। क्योंकि पार्टी अशोक गहलोत को पद से हटाने का रिस्क नहीं ले सकती है। असल में अभी तक कांग्रेस ने सचिन पायलट को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया है। अभी तक उन्हें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के पद से हटाया है और गहलोत कैबिनेट से बाहर किया है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस आलाकमान के बाद लगातार सचिन पायलट के संपर्क में हैं। अभी तक पायलट साफ कर चुके हैं कि वह भाजपा में नहीं जा रहे हैं और वह कांग्रेस के सदस्य हैं। लिहाजा कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ किसी भी तरह की आगे कार्यवाही को करने के पक्ष में नहीं हैं।  बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने सचिन से संपर्क किया था और उन्हें समझाने की कोशिश की थी। वहीं सचिन पायलट भी सभी विकल्प खुले रखना चाहते हैं। 

गहलोत ने खेला दांव, की युवा नेतृत्व की वकालत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपना नया दांव खेला और सचिन पालयट को संदेश दिया। गहलोत ने कहा कि हम तो तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गए। चालीस साल से ज्यादा समय से राजनीति में हैं। अब नई पीढ़ी आई है और आने वाला कल उनका है। उन्होंने कहा कि युवा हमसे अच्छा काम कर सकते हैं। उन्होंने इसके जरिए सचिन पायलट को ये संदेश देने की कोशिश की कि आने वाले समय उनका है। गहलोत ने कहा कि आज आईटी का जमाना है। मोबाइल है, मीडिया है। देश का भविष्य इन युवाओं पर निर्भर है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल
Pure Vivah Lagan Utsav 2026: SRK ग्रुप की पहल, 75 बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न