छह महीने पहले भाजपा के नेता ने कह दिया था 303 सीटें जीतेंगे

Published : May 24, 2019, 08:02 PM ISTUpdated : May 24, 2019, 08:04 PM IST
छह महीने पहले भाजपा के नेता ने कह दिया था 303 सीटें जीतेंगे

सार

कई लोगों को भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ जीतने पर संशय था। लेकिन भाजपा नेता ने नवंबर 2018 में जितनी सीटों को जीतने की संभावना बताई पार्टी ने उतनी ही सीटें जीतीं। 

लोकसभा चुनाव में मिले प्रचंड जीत के साथ भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए सत्ता में लौटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक जनादेश के साथ फिर देश की अगुवाई करेंगे। यह पहला मौका है जब कोई गैर कांग्रेसी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी है। हालांकि भाजपा की जीत को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कई लोगों को भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ जीतने पर संशय था। अलबत्ता चुनाव के बाद एग्जिट पोल ने वोटरों के रुख की ओर इशारा कर दिया था।

अक्सर नेता चुनाव में नेता ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने का दावा करते हैं। कई बार ये दावे जमीनी हकीकत से दूर नजर आते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले और बाद में लगभग हर पार्टी की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए। हालांकि भाजपा के एक नेता और केंद्रीय मंत्री ने इतना सटीक आकलन किया जो अब कई लोगों को हैरान कर रहा है। उन्होंने भाजपा के जितनी सीटों को जीतने की संभावना बताई पार्टी ने उतनी ही सीटें जीती हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें - बिहार में सबसे ज्यादा चला 'नोटा का सोटा', हर जगह हुआ इस्तेमाल

समाचार चैनल ईटी नाऊ के के एसोसिएट एडीटर आर श्रीराम ने एक समिट की वीडियो क्लिप ट्वीट की है। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कहते दिख रहे हैं कि भाजपा का लक्ष्य 2019 के लोकसभा चुनाव में 297 से 303 सीटें जीतने का है। खास बात यह है कि यह वीडियो छह महीने पुराना है और 23 मई को घोषित हुए नतीजों में भाजपा ने 303 सीटें ही जीती हैं।

दरअसल चुनाव नवंबर 2018 में चैनल की ओर से एक समिट का आयोजन किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक सत्र के दौरान लोकसभा में भाजपा की संभावनाओं को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि भाजपा का लक्ष्य अपने दम पर 297 से 303 सीटें जीतने का है। हम इसे पाकर ही रहेंगे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार