ट्रेन 18 में करना चाहते हैं सफर, जानिये कितना देना होगा किराया

Published : Feb 11, 2019, 07:30 PM IST
ट्रेन 18 में करना चाहते हैं सफर, जानिये कितना देना होगा किराया

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन में दो श्रेणियां-एक्जीक्यूटिव और चेयर कार हैं। इनमें भोजन की कीमत भी अलग-अलग है।


देश की सबसे तेज और लग्जरी सुविधाओं वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 में सफर करने के लिए जेब भी ज्यादा ढीली करनी होगी। दिल्ली से वाराणसी यात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 की वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1,850 रुपये होगा। एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,520 रुपये देने होंगे। किराये में खानपान सेवा शुल्क शामिल है। 

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वापसी यात्रा के दौरान चेयर कार की टिकट का किराया 1,795 रुपये जबकि एक्जीक्यूटिव कार टिकट का किराया 3,470 रुपये होगा।    इतनी ही दूरी के लिए शताब्दी ट्रेनों के किराये की तुलना में चेयर कार का किराया 1.5 गुना है और प्रीमियम ट्रेन में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित किराये से एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1.4 गुना अधिक है।    

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन में दो श्रेणियां-एक्जीक्यूटिव और चेयर कार हैं और इनमें भोजन की कीमत अलग-अलग है। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव श्रेणी में सुबह की चाय, नाश्ते और लंच के लिए 399 रुपये देने होंगे जबकि चेयर कार के यात्रियों को इन सब के लिए 344 रुपये देने होंगे। नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज की यात्रा करने वाले लोगों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार के लिए क्रमश: 155 रुपये और 122 रुपये देने होंगे। वाराणसी से नई दिल्ली आने वाले यात्रियों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार में क्रमश: 349 रुपये और 288 रुपये देने होंगे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान