लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने दी सौगात

Published : Sep 09, 2018, 12:37 AM IST
लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने दी सौगात

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हमने सपना देखा है कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर या उससे पहले मां भारत की कोई संतान, चाहे बेटा हो या बेटी, वह अंतरिक्ष में जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश के नाम संबोधन में कई ऐलान भी किए। उन्होंने भारत के अपने मानवमिशन गगनयान, आयुष्मान भारत योजना और महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन की घोषणा की।
 
भारत का अपना अंतरिक्ष मिशन
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज लाल किले की प्राचीर से मैं देशवासियों को खुशखबरी सुनाना चाहता हूं। हमारा देश अंतरिक्ष की दुनिया में प्रगति करता रहा है। हमने सपना देखा है कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर या उससे पहले मां भारत की कोई संतान, चाहे बेटा हो या बेटी, वह अंतरिक्ष में जाएगा। हाथ में तिरंगा लेकर जाएगा। आजादी के 75 साल से पहले इस सपने को पूरा करना है। भारत के वैज्ञानिकों ने मंगलयान से लेकर अब तक ताकत का जो परिचय कराया है। साल 2022 से पहले ही, भारतीय वैज्ञानिकों ने मानवसहित गगनयान लेकर अंतरिक्ष में तिरंगे के साथ जाने का संकल्प लिया है, यदि संभव हुआ तो भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा।’
 
"
 
आयुष्मान भारत योजना का ऐलान
 
पीएम ने कहा, आयुष्मान योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को शुरुआत में लाभ मिलेगा। लेकिन बाद में उच्च मध्यम वर्ग और मध्यमवर्ग को भी लाभ मिलेगा। पांच लाख रुपये सालाना इलाज के खर्च की सुविधा हम देने वाले हैं। किसी भी व्यक्ति को यह सुविधा पाने में दिक्कत ना हो, इसलिए टेक्नोलॉजी की भूमिका महत्वपूर्ण है। टेस्टिंग शुरू हो रही है। योजना को फुलप्रूफ बनाने की कोशिश हो रही है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर यह अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
 
"
 
सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन
 
पीएम ने कहा, ‘मैं आज इस मंच से मेरी कुछ बहादुर बेटियों को खुशखबरी देना चाहता हूं। भारतीय सशक्त सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए नियुक्त महिला अधिकारियों को पुरुष समकक्ष अधिकारियों की तरह पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा स्थायी कमीशन देने की घोषणा करता हूं।’

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ