मोदी ने पश्चिम बंगाल में ममता को घेरा, कहा तुष्टिकरण को बढ़ावा देने को विदेशियों से प्रचार करा रही हैं दीदी

Published : Apr 20, 2019, 01:22 PM ISTUpdated : Apr 20, 2019, 02:15 PM IST
मोदी ने पश्चिम बंगाल में ममता को घेरा, कहा तुष्टिकरण को बढ़ावा देने को विदेशियों से प्रचार करा रही हैं दीदी

सार

पीएम मोदी ने प्रशासनिक तौर पर ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दे दिया, लेकिन राज्य सरकार की मुखिया ममता दीदी ने यहां छठा वेतनमान भी नहीं दिया। इससे आप उनकी सोच को आसानी से समझ सकती हैं। मुस्लिम तृष्टिकरण की नीति पर घेरते हुए उन्होंने कहा कि ममता दीदी दूसरे देशों से लोगों को बुलाकर भारत में चुनाव प्रचार करा रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बुनियादपुर में चुनावी रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि अब एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले चुप हो गए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मां, माटी और मानुष के नाम पर उन्होंने राज्य की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि तृष्टिकरण की नीति को बढ़ावा देने के लिए ममता दीदी दूसरे देशों से प्रचार करने के लिए लोगों को बुला रही है।

मोदी ने कहा कि राज्य में हुए दो चरणों के मतदान के बाद ममता बनर्जी की नींद उड़ गयी है। राज्य की जनता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। ये राज्य में बदलाव के संकेत हैं और इससे राज्य के विकास में स्पीडब्रेकर लगाने वाली दीदी की नींद उड़ गयी है। उन्होंने कहा कि जनता ने ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कर टीएमसी की गुंडागर्दी को आपने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता 23 मई को राज्य में हिंसा करने वालों को और ममता दीदी को सजा देगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक गरीबों को गरीब रखने का षड्यंत्र रचा है। राज्य में ममता बनर्जी और उनके नेताओं ने शारदा, नारदा और रोज वैली घोटाले के नाम पर बंगाल की जनता का पैसा लूटा है। जबकि खुद अमीर हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मां, माटी और मानुष के नाम पर ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की जनता को धोखा दिया है और जबकि राज्य के विकास को दूर किया है। 

पीएम मोदी ने प्रशासनिक तौर पर ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दे दिया, लेकिन राज्य सरकार की मुखिया ममता दीदी ने यहां छठा वेतनमान भी नहीं दिया। इससे आप उनकी सोच को आसानी से समझ सकती हैं। मुस्लिम तृष्टिकरण की नीति पर घेरते हुए उन्होंने कहा कि ममता दीदी दूसरे देशों से लोगों को बुलाकर भारत में चुनाव प्रचार करा रही हैं। इससे उनका डर आसानी से समझा जा सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में रथयात्रा रोक दी जाती है। यही नहीं ममता सरकार ने दुर्गाष्टमी के दिन हुए धमाके की जांच रुकवा दी।

उधर बिहार की अररिया में उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि केन्द्र में फिर से मोदी सरकार बनने के बाद किसानों को और ज्यादा फायदा मिलेगा। केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि देश में विकास हो रहा है और विपक्षी दलों को सबूत चाहिए। बिहार में भी कई तरह की योजनाएं शुरू हुई है। विकास और विश्वास की केन्द्र की नीति देश को आगे ले जाएगी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान