अब पीएम मोदी की बनेगी बायोपिक, ये एक्टर निभाएंगे किरदार

Published : Dec 30, 2018, 01:26 PM IST
अब पीएम मोदी की बनेगी बायोपिक, ये एक्टर निभाएंगे किरदार

सार

बॉलीवुड में एक के बाद एक बायोपिक फिल्में बन रही हैं, और अब खबर आ रही है कि पीएम मोदी की भी बायोपिक बनाई जाएगी। 

बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का दौर चला हुआ है, और ऐसी फिल्में दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' बन कर तैयार हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। 

इसी के साथ शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक 'ठाकरे' भी बन कर तैयार हो चुकी है, इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इन दोनों बायोपिक का ट्रेलर लॉन्च होते ही खबरों का बाजार काफी गर्म हो गया है।

देश के इन बड़े चेहरों के उपर जब फिल्म बनी तो देशवासियों ने काफी उत्सुकता दिखाई। इन दोनों बायोपिक का ट्रेलर आते ही काफी तेजी से वायरल हो गए हैं। लेकिन अब एक ऐसी बायोपिक की खबर सामने आई है जो शायद इन सब फिल्मों से ज्यादा तहलका मचाने वाली है।

अब आ रही है देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक। जानकारी के मुताबिक सभी बायोपिक्स में लोगों की रुचि देखने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर भी एक फिल्म बनने की तैयारी है। बहुत जल्द पीएम मोदी पर फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक इस बायोपिक की शूटिंग जनवरी 2019 से शुरू होगी। तो वहीं खबरों की माने तो अभिनेता विवेक ओबेरॉय फिल्म में पीएम नरेन्द्र मोदी का किरादर निभाते हुए दिखाई देंगे। विवेक ओबेरॉय ने अपने लुक्स और बॉडीशेप पर काम करना भी शुरू कर दिया है। 

इस बायोपिक की आउटडोर शूटिंग दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। हालांकि इस बायोपिक फिल्म का नाम अब भी तय नहीं किया गया है। इस फिल्म को उमंग कुमार डायरेक्ट करेंगे। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat Board Result 2026: रोज बड्स स्कूल के कॉमर्स छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्रों को A1 ग्रेड
West Bengal Election: भाजपा की बड़ी जीत को श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने बताया राष्ट्रवाद की जीत