mynation_hindi

सऊदी प्रिन्स के आने पर प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा प्रोटोकोल, किया ये काम

Published : Feb 20, 2019, 09:00 AM IST
सऊदी प्रिन्स के आने पर प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा प्रोटोकोल, किया ये काम

सार

सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान भारत आगमन पर भारत की आवभगत पर काफी खुश दिखाई दिए। भारत ने भी उनके स्वागत के लिए कोई कर कसर नहीं छोड़ी। 

सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान भारत आगमन पर भारत की आवभगत पर काफी खुश दिखाई दिए। भारत ने भी उनके स्वागत के लिए कोई कर कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं प्रोटोकॉल तोड़कर उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी करने के लिए पहुंचे। सऊदी अरब के प्रिंस अरब से सीधे भारत आ रहे हैं। जबकि पहले उनका कार्यक्रम इस्लामाबाद से भारत आने का था। लेकिन भारत की नाराजगी के बाद वह अरब गए और फिर वहां से भारत आए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने करीबी मित्र देशों के लिए अकसर प्रोटोकॉल तोड़कर उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट जाते हैं। इस बार भी वह सऊदी अरब के प्रिंस के स्वागत के लिए एयरपोर्ट गए। वहां उन्होंने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और गले लगाया। मोदी के स्वागत को देखते हुए सऊदी प्रिंस भी गदगद हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज की आगवानी की। प्रिंस पहली द्विपक्षीय यात्रा पर भारत आए हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि उनकी इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा प्रमुख रहेगा। इसके साथ ही दोनों देश ऊर्जा, तेल समेत कई क्षेत्रों पर अपनी साझेदारी को मजबूत करेंगे। इसके साथ ही दोनों देश संयुक्त नौसेना अभ्यास भी करेंगे। प्रिंस की यात्रा उस वक्त हो रही है। जब पुलवामा आंतकी हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्ता को जिम्मेदार माना जा रहा है और इसकी आपत्ति भारत सरकार ने सऊदी अरब के प्रिंस के सामने उठाई और जिसके बाद प्रिंस ने सीधे अरब से भारत आने का अपना कार्यक्रम बनाया। ये एक तरह के भारत को खुश करने का फैसला माना जा रहा है। सऊदी अरब के प्रिंस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं।

भारत का यह उनका पहला सरकारी दौरा है। उनका सरकारी कार्यक्रम आज शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी शिष्टमंडल स्तर की बैठक हैदराबाद हाऊस में आज होगी और उसके बाद उनके सम्मान में भोज दिया जायेगा। प्रिंस राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। उधर सऊदी अरब ने आतंकवाद से जुड़ी हमारी चिंताओं के प्रति गहरी समझ दिखायी है और उसने इस वैश्विक बुराई से निपटने में भारत के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जतायी है।
 

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण