
नई दिल्ली। जिस नारे के साथ भारत में पीएम नरेन्द्र मोदी ने दोबारा सत्ता हासिल की। उसी मंत्र को उन्होंने ह्यूस्टन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया। इसको सुनकर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुश हुए। क्योंकि अगले साल अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं और ऐसे में वहां पर भारतीयों की भूमिका अहम हो जाती है।
अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम मे अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में पचास हजार भारतीय मौजूद थे। उनका उत्साह देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुश थे। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीयों की जमकर तारीख की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में भारतीयों ने अच्छा काम किया है और उसको देखकर उन्हें गौरव होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें देश को आगे ले जाना है और इसके लिए उन्हें भारत और भारतीयों की मदद चाहिए और हम इसके लिए आगे देख रहे हैं।
वहीं इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भी ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया। इसी दोस्ती के लिए पीएम मोदी ने अगले साल होने वाले चुनाव के लिए ट्रंप को जीत का मंत्र दिया। जिसके जरिए इस बार लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने भारत में दोबारा सत्ता हासिल की। उन्होंने जोर से कहा अबकी बार ट्रंप सरकार। इस मंत्र को सुनकर ट्रंप भी खुश हुए और भारतीयों ने जोरदार ताली बजाकर पीएम मोदी के इस मंत्र का स्वागत किया।
इसके जरिए पीएम मोदी ने भारतीयों को एक गुप्त संदेश भी दिया। क्योकि अमेरिका में साठ लाख भारतीय रहते हैं और चुनाव में उनकी बहुत बड़ी भूमिका होती है। अगर भारतीय अपना समर्थन ट्रंप को देते हैं तो ट्रंप की जीत पक्की हो सकती है। इसकी के जरिए पीएम मोदी ने 50 हजार भारतीयों के जरिए साठ लाख भारतीयों तक इस गुप्त संदेश को पहुंचा दिया। क्योंकि ट्रंप के रहते हुए भारत के हित सुरक्षित हैं और प्रवासी भारतीयों के भी।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।