पीएम मोदी का पर्सनल टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर ने मांगा डोनेशन

Published : Sep 03, 2020, 07:18 AM ISTUpdated : Sep 03, 2020, 10:32 AM IST
पीएम मोदी का पर्सनल टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर ने मांगा डोनेशन

सार

जानकारी के मुताबिक इस  ट्विट को बाद में डिलीट कर दिया गया है। हैकर ने टि्वटर अकाउंट पर पर एक संदेश लिखा है और इसमें लिखा है कि "मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें।"

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्सनल ट्विटर अकाउंट एक हैकर ने हैक कर लिया  है। हैकर ने एकाउंट को फिर से शुरू करने के लिए कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन की मांग की है।  इसके लिए हैकर ने बिटक्वॉइन की मांग की है। हालांकि इस ट्विट को डिलीट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हैकर ने मैसेज के जरिए कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए बिटक्वॉइन की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक इस  ट्विट को बाद में डिलीट कर दिया गया है। हैकर ने टि्वटर अकाउंट पर पर एक संदेश लिखा है और इसमें लिखा है कि "मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें।" इसके साथ ही जो जानकारी सामने आ रही है और हैकर का नाम जॉन विक है और उसने ही साइट को हैक किया है। हालांकि हैकर ने दावा किया है कि उसने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है। हालांकि इसके बाद ये ट्विट डिलीट कर दिए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्सनल ट्विटर अकाउंट में 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।  इसके साथ ही ट्विटर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पीएम नरेन्द्र मोदी का एकाउंट को हैक कर लिया गया है।

ट्विटर का कहना है कि उन्होंने खाते को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं। जो जानकारी सामने आ रही है कि पेटीएम मॉल का भी डेटा चोरी हुआ है और जॉन विक ग्रुप का ही इसमें नाम सामने आया था। साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबल ने तीन दिन  पहले ही दावा किया था कि जॉन विक ग्रुप ने पेटीएम मॉल का डेटा चोरी किया है। इसके लिए दावा किया गया था कि हैकर ग्रुप ने फिरौती की मांग की थी। हालांकि पीटीएम ने इन सभी दावों को खारिज किया है। पेटीएम मॉल यूनीकॉर्न पेटीएम की ई-कॉमर्स कंपनी है वहीं पीटीएम ने कहा कि जांच के दौरान डेटा में सेंधमारी जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। कहा जा रहा है कि हैकिंग की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और वॉरेन बफेट, जेफ बेजॉस, बराक ओबामा, जो बिडेन, बिल गेट्स और एलॉन मस्क समेत कई बड़ी हस्तियों के टि्वटर अकाउंट के साथ हैकिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान