राष्ट्रपति भवन में पीएम नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरु हो गया है। इससे संबंधित हर खबर हम आपको Live बता रहे हैं। इस कार्यक्रम से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए देखते रहिए माय नेशन
08:15 PM (IST) May 30
बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे ने ली मंत्री पद की शपथ। वह पिछली सरकार में भी राज्यमंत्री थे।
08:06 PM (IST) May 30
मध्य प्रदेश के दमोह से सांसद प्रह्लाद पटेल ने ली शपथ। वह पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।
08:05 PM (IST) May 30
किरण रिजिजू दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़े हैं। वह अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं।
07:49 PM (IST) May 30
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष महेन्द्र पांडे ने मंत्री पद की शपथ ली। वह यूपी के चंदौली से सांसद हैं।
07:42 PM (IST) May 30
ओडिशा बीजेपी के बड़े नेता धर्मेन्द्र प्रधान ने ली शपथ। वह राज्यसभा सांसद हैं।
07:40 PM (IST) May 30
पीयूष गोयल ने ली मंत्री पद की शपथ। जेटली के बीमार होने के बाद वित्त मंत्रालय पीयूष गोयल ने ही संभाला था।
07:39 PM (IST) May 30
प्रकाश जावड़ेकर ने ली मंत्री पद की पथ । वह पिछली बार की सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री थे।
07:35 PM (IST) May 30
स्मृति ईरानी ने ली शपथ
07:30 PM (IST) May 30
रमेश पोखरियाल निशंक ने ली मंत्री पद की शपथ। वह उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
07:28 PM (IST) May 30
पूर्व विदेश सचिव सुब्रमण्यम जयशंकर ने ली मंत्री पद की शपथ।
07:26 PM (IST) May 30
दसवें नंबर पर थावरचंद गहलोत ने ली शपथ। वह मोदी-1 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थे। थावरचंद राज्यसभा सांसद हैं।
07:24 PM (IST) May 30
अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री पद की शपथ ली है।
07:22 PM (IST) May 30
पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने बिहार के पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा को हराया है।
07:20 PM (IST) May 30
मध्य प्रदेश के मुरैना से सांसद नरेन्द्र तोमर ने ली मंत्री पद की शपथ
07:20 PM (IST) May 30
रामविलास पासवान राज्यसभा सांसद हैं। वह मोदी-1 सरकार में खाद्य और आपूर्ति मंत्री थे।
07:18 PM (IST) May 30
छठे नंबर पर लोजपा के कोटे से रामविलास पासवान ने ली शपथ
07:16 PM (IST) May 30
मोदी -1 सरकार में रक्षा मंत्री थीं निर्मला सीतारमण
07:16 PM (IST) May 30
निर्मला सीतारमण ने पांचवे नंबर पर ली शपथ
07:15 PM (IST) May 30
पहले भी मंत्री रह चुके हैं सदानंद गौड़ा। कर्नाटक के कद्दावत नेता हैं सदानंद गौड़ा
07:14 PM (IST) May 30
डी सदानंद गौड़ा ने ली चौथे नंबर पर मंत्री पद की शपथ
07:12 PM (IST) May 30
नितिन गडकरी ने ली मंत्री पद की शपथ
07:11 PM (IST) May 30
अमित शाह ने मंत्री पद की शपथ ली
07:10 PM (IST) May 30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह और फिर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।
07:05 PM (IST) May 30
नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
07:03 PM (IST) May 30
नरेंद्र मोदी सरकार को दूसरे कार्यकाल की शपथ दिलाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शपथग्रहण स्थल पर पहुंचे गए हैं।
06:57 PM (IST) May 30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल की शपथ लेने के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंच गए हैं। उनकी कैबिनेट के सहयोगी पहले ही अपनी-अपनी जगह ले चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार कैबिनेट का हिस्सा बन रहे हैं।
06:52 PM (IST) May 30
बिम्सटेक देशों के प्रमुख और प्रतिनिधि समारोह में पहुंच गए हैं। नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली भी कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।
06:44 PM (IST) May 30
नरेंद्र मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज इस बार कैबिनेट का हिस्सा नहीं होंगी। वह शपथग्रहण समारोह में पहुंची हैं। खराब स्वास्थ्य के चलते सुषमा ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।
06:41 PM (IST) May 30
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं।
06:39 PM (IST) May 30
भूटान के पीएम लोतेय त्सेरिंग समारोह में पहुंच गए हैं।
06:37 PM (IST) May 30
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ शपथग्रहण समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं।
06:34 PM (IST) May 30
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मोदी सरकार के शपथग्रहण में शामिल होने पहुंच गए हैं।
06:32 PM (IST) May 30
जेडीयू के नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शपथग्रहण में पहुंच गए हैं। इससे पहले, उन्होंने साफ कर दिया था कि जेडीयू सरकार के साथ है लेकिन कैबिनेट साझा नहीं करेगी।
06:31 PM (IST) May 30
बीजेपी के बुजुर्ग नेता लाल कृष्ण आडवाणी शपथ स्थल पर पहुंचे। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई भी पहुंच चुके हैं।
06:29 PM (IST) May 30
शाम सात बजे होगा पीएम मोदी का शपथग्रहण। मेहमानों का स्थान ग्रहण शुरु। रजनीकांत भी शपथग्रहण समारोह में पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे
06:26 PM (IST) May 30
पीएम मोदी को अपना आशीर्वाद देने के लिए हिंदू परंपरा के बड़े संत रामभद्राचार्य जी भी पहुंचे हैं। वह नेत्रहीन हैं। उनका हाथ पकड़कर खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह शपथ ग्रहण स्थल तक पहुंचे।
06:23 PM (IST) May 30
बीजेपी के कई बड़े नेता जैसे राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी कार्यक्रम में पहुंचे। गिरिराज सिंह भी पहुंचे
06:22 PM (IST) May 30
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मात्र एक सांसद को मंत्री बनाए जाने से नाराज होकर मंत्रिमंडल में अपने सांसद नहीं भेजेंगे। लेकिन उनकी पार्टी एनडीए में बनी रहेगी।
06:21 PM (IST) May 30
बीजेपी ने दिया था जेडीयू के सांसद को सरकार बनाने का प्रस्ताव
सिर्फ एक सांसद को मंत्री बनाने का प्रस्ताव था। जिसपर पार्टी में एक राय नहीं बनी। इसलिए हमने अपने किसी सांसद को मंत्री बनाने से इनकार कर दिया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया बयान
06:20 PM (IST) May 30
नीतीश कुमार के सांसद केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे।
बीजेपी एनडीए के सभी दलों से एक एक सांसद को मंत्री बनाना चाहते थे। नीतीश ने दिया बयान।
जेडीयू में सिर्फ एक सदस्य को मंत्री बनाने पर बात नहीं बनी