
नेशनल डेस्क। चंद्रयान-3 की सफलता पर हर हिंदुस्तानी को गर्व है। देश का रोम-रोम रोमांचित है। इस ऐताहिसक पल का गवाह पूरा हिंदुस्तान बना। जब भारत ने चांद पर कदम रखा और भारत ने चांद को मुट्ठी में भर लिया। वहीं अब प्रधानमंत्री मोदी Chandrayaan-3 मिशन को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों से मिलने बेंगलुरु जाने वाले हैं। बता दें, इसरो ऑफिस में आखिरी वो पल जब लैंडर विक्रम कर रहा था, उस वक्त BRICKS समिट में शामिल होने के लिए पीएम मोदी साउथ अफ्रीक का के जोहान्सबर्ग में थे हालांकि उन्होंने आखिरी चंद पलो में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ISRO से जुड़े और वैज्ञानिकों को सफलता बधाई।
26 अगस्त को बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी
रिपोर्टस के अनुसार साउथ अफ्रीका से लैटने के बा पीएम मोदी बेंगलुरु जाएंगे और उनकी चार साल की मेहनत और हिंदुस्तान का नाम गर्व से ऊंचा करने पर वैज्ञानिकों को बधाई देंगे। बताया जा रहा है, पीएम मोदी 26 अगस्त की शाम को 6 बजे बंगलुरू पहुंचेंगे और शाम सात बजे इसरो ऑफिस का दौरा करेंगे। वह करीब दो घंटे तक वैज्ञानिकों के साथ वक्त बिताएंगे। इसके साथ ही वह रात में दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के बाद Chandrayaan-3 ने भेजी 1st तस्वीर, इसे देख गर्व से झूमा इंडिया
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।