ओडिशा दौरे पर PM मोदी, किया कई परियोजनाओं का उद्धाटन

Published : Jan 15, 2019, 11:46 AM IST
ओडिशा दौरे पर PM मोदी, किया कई परियोजनाओं का उद्धाटन

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर है और इस दौरान वो बलांगीर में कई परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर है और इस दौरान वो बलांगीर में कई परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और कई केंद्रीय मंत्री काफी दिनों से तैयारियों में जुटे थे। परियोजनाओं का उद्घाटन करने का प्रधानमंत्री का ये दौरा आधिकारिक है, हालांकि पीएम मोदी के इस दौरे में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हिस्सा नहीं लेंगे। 

इस दौरे में नवीन पटनायक का शामिल न होने के पिछे वजह बताई जा रही है कि वह राज्य सरकार के कार्यक्रमों में व्यस्त है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पश्चिमी ओडिशा के बलांगीर की यात्रा के दौरान आधारभूत संरचना विकास, संपर्क और व्यापार में सहूलियत पर कई परियोजनाएं शुरू करेंगे।  

पीएम मोदी झारसुगुडा में मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) और बलांगीर-बिचुपाली के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद उन्हें एक जनसभा को भी संबोधित करना है।  

वहीं सूत्रों के मुताबिक नवीन पटनायक राज्य के कृषि ओडिशा कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। जिसके कारण वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश