अयोध्या में पीएम मोदी का भव्‍य रोड शो, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Dec 30, 2023, 11:13 AM ISTUpdated : Dec 30, 2023, 01:10 PM IST
अयोध्या में पीएम मोदी का भव्‍य रोड शो, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सार

पीएम नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। सीएम योगी और गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। पीएम के आगमन को देखते हुए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वह अयोध्या एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।

अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। सीएम योगी और गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। पीएम के आगमन को देखते हुए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पीएम मोदी रोड शो करते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पीएम मोदी का अयोध्या में हुआ भव्य स्वागत

एयरपोर्ट से पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरु हुआ, जो अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक पहुंचा। रोड शो के रास्ते में जगह जगह मंच लगे थे। कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रहे थे। रास्ते में पीएम मोदी का शंख बजाकर स्वागत किया गया। उन पर फूलों की वर्षा भी की गई। लता मंगेशकर चौक को फूलों से सजाया गया है। पूरे इलाके के छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

धर्म पथ, राम पथ होते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी के रोड शो में सड़क के दोनों तरफ रामभक्तों की भीड़ लगी है। धर्म पथ, राम पथ होते हुए पीएम मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्थानीय लोगों में उत्साह है कि पीएम मोदी उनके बीच आ रहे हैं। यह वही अयोध्या है, जो संकरी गलियों और ट्रैफिक जाम से जूझती थी। अब अयोध्या का कायाकल्प हो रहा है। पीएम मोदी आज करीबन 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

अयोध्या में कई दिनों से चल रही थीं पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां
 
अयोध्या में पीएम मोदी के स्वागत की कई दिनों से तैयारी चल रही थी। ​सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीती रात कड़ाके की ठंड में भी तैयारियों का जायजा लिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या ने बीते दिन घर घर जाकर लोगोंं को कार्ड बांटे थे और पीएम मोदी के रोड शो में आने के लिए आमंत्रित किया। 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले इस भव्य कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढें-अयोध्या में शंख-डमरू बजाकर होगा पीएम मोदी का स्वागत, 44 मंचों पर होंगे 1400 से ज्यादा कलाकार...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट