एक टैटू ने अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे, रहस्य उजागर हुआ तो साजिश की वजह ने चौंकाया

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 03, 2023, 11:03 AM IST
एक टैटू ने अपराधी को पहुंचाया सलाखों के पीछे, रहस्य उजागर हुआ तो साजिश की वजह ने चौंकाया

सार

बीते दिनों दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक इवेंट मैंनेजमेंट का काम करने वाली फर्म के आफिस में डकैती की घटना घटी थी। वारदात में 'टॉय गन' का यूज किया गया था। मामले का खुलासा मुख्य आरोपी विपुल (36) के बाएं हाथ पर बने त्रिशुल टैटू की वजह से हुआ। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

नई दिल्ली। बीते दिनों दक्षिण पूर्वी दिल्ली में एक इवेंट मैंनेजमेंट का काम करने वाली फर्म के आफिस में डकैती की घटना घटी थी। वारदात में 'टॉय गन' का यूज किया गया था। मामले का खुलासा मुख्य आरोपी विपुल (36) के बाएं हाथ पर बने त्रिशुल टैटू की वजह से हुआ। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। एक शख्स ने उसकी गर्लफ्रेंड की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। जिसकी वजह से आरोपी ने बदला लेने की भावना से यह साजिश रची थी।

26 ​अक्टूबर को इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी के आफिस में वारदात

जानकारी के अनुसार, विपुल यूपी के मोदीनगर का रहने वाला है। आरेापी विपुल के अरेस्ट किए गए तीन साथियों की पहचान जयवर्धन (36), विजय (34) और सुमित (30) के रूप में हुई है। बीते 26 अक्टूबर को इवेंट मैनेजमेंट काम करने वाले रियाज ने पुलिस को कॉल कर सूचित किया था कि जब वह सुबह के समय उत्तराखंड जाने की तैयारी में थे। उसी समय उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बंदूक की नोक पर आरोपियों ने उनसे लूट की। मामला गोविंदपुरी थाना इलाके का था।

पत्नी से भी 70 हजार वसूले

पुलिस के अनुसार, रियाज की टीम में 6 लड़कियों समेत कुछ लोग थे और वह उत्तराखंड के लिए निकलने वाले थे कि तभी उनके आफिस में चार शख्स घुस आए और एक लड़की का मोबाइल, 14 हजार रुपये और 2 गोल्ड रिंग ले ली। इतना ही नहीं आरोपियों ने रियाज के साथ मारपीट की। रियाज को इतना मजबूर किया कि उसने अपनी पत्नी को फोन किया। फिर दो आरोपी फरीदाबाद स्थित रियाज के घर गए और उसकी वाइफ से 70 हजार रुपये लिए। इसकी पुष्टि होने के बाद आफिस में मौजूद 2 आरोपी आफिस को बाहर से बंद करके निकल गए।

बाएं हाथ पर त्रिशूल टैटू से हुआ आइडेंटिफाई

शिकायकर्ता ने पुलिस को जानकारी दी कि एक आरोपी के बाएं हाथ पर एक त्रिशूल का टैटू था और उन्होंने एक कार का यूज किया था। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि कार पर नकली नंबर प्लेट लगी थी। संबंधित लोगों के सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले गए तो विपुल की तस्वीर मिली। जिसमें उसकी बांह पर त्रिशूल का टैटू बना हुआ था।

आरोपी ने बताया, क्यों किया था ऐसा काम

पुलिस ने विपुल को महिपालपुर इलाके के एक होटल से पकड़ा और उसके अन्य सहयोगियों को भी अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में विपुल ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर उसकी गर्लफ्रेंड की एक तस्वीर अपलोड करने की वजह से नाराज था। वह लड़की रियाज के साथ काम करती है और विपुल के साथ रिलेशनशिप में थी। 

ये भी पढें-इस कैंसर सर्वाइवर ने दुनिया को दिखाई कमाल की कारीगरी...बन गया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल