ममता बनर्जी की पुलिस ने भाजपा सांसद का सिर फोड़ा

Published : Sep 01, 2019, 05:37 PM IST
ममता बनर्जी की पुलिस ने भाजपा सांसद का सिर फोड़ा

सार

पश्चिम  बंगाल के बैरकपुर में बीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज किया। इस घटना में वहां के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और एक विधायक पवन सिंह को चोट आई। सांसद की गाड़ी भी तोड़ दी गई।   

बैरकपुर: ममता बनर्जी के शासनकाल में पश्चिम बंगाल में विपक्ष को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को खबर आई कि वहां के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पुलिस लाठीचार्ज में जख्मी हो गए। उनके सिर पर चोट आई। अर्जुन सिंह का आरोप है कि बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने गाली-गलौज करते हुए उनके सिर पर लाठी से हमला किया। 

यह मामला भाजपा औऱ तृणमूल कांग्रेस के बीच ऑफिस पर कब्जे के झगड़े का था। रविवार की सुबह भाजपा सांसद अर्जुन सिंह एक कार्यालय पर कब्जा करने श्यामनगर इलाके में पहुंचे। बताया जा रहा था कि इस कार्यालय पर सुबह टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने 'कब्जा' कर लिया था। 

बाद में अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वापस उस कार्यालय पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ इसमें अर्जुन सिंह के वाहन के साथ तोड़फोड़ की गई और उसका शीशा तोड़ दिया गया। 

इस हमले के विरोध में अर्जुन सिंह और उनके समर्थकों ने बैरकपुर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। जिस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें अर्जुन सिंह के सिर पर चोट लग गई। अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने गाली-गलौज करते हुए उनके सिर पर लाठी से हमला किया। सांसद का आरोप है कि उनके घर पर भी हमले की खबरें हैं।

 बीजेपी सांसद ने धमकी दी कि अगर इस तरह के हमले बंद नहीं हुए तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के नेताओं के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Holi 2026: सूरत में ट्रियोम क्लब का अनोखा धुलेंडी उत्सव 'मडफेस्ट', हजारों लोग ने ऑर्गेनिक मिट्टी से खेली होली
सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि