मेरठ में पुलिस ने दो ईनामी बदमाशों शकील और भूरा को ठिकाने लगाया

Published : Jul 12, 2019, 05:26 PM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 05:49 PM IST
मेरठ में पुलिस ने दो ईनामी बदमाशों शकील और भूरा को ठिकाने लगाया

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को मार गिराया। इन दोनों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित था।  

मेरठ। मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में थाना पल्लवपुरम और दौराला पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए। देर रात हुई इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा और एक सिपाही भी घायल हो गया। घायलों को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 9.90 लाख रूपये की लूट करने वाले शातिर बदमाश पल्लवपुरम फेज—2 की उदयसिटी कालोनी में छिपे हैं। सूचना पर पुलिस ने गुरूवार की देर रात उस फ्लैट की घेराबंदी कर ली जिसमें बदमाश छिपे थे। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली से दो बदमाशों को गोली लगी, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह पुंडीर समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 मुठभेड़ की सूचना पर रात में ही एडीजी मेरठ जोन, आईजी मेरठ रेंज और एसएसपी अजय साहनी के अलावा तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों की पहचान शकील निवासी पल्हैड़ा और भूरा निवासी जाकिर कालोनी के रूप में की। दोनों पर 25—25 हजार रूपये का इनाम बताया गया है। पुलिस के मुताबिक शकील की थाना पल्लवपुरम में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। जबकि भूरा की थाना लिसाड़ीगेट में हिस्ट्रीशीट खुली है। 

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया शकील ही कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का मास्टर माइंड था। इस लूट में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में ही शकील और भूरा का नाम सामने आया था।  

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश