अस्पताल आई महिला कैदी के साथ टॉयलेट में पुलिस वालों ने किया गैंगरेप

Published : Dec 01, 2018, 12:30 PM IST
अस्पताल आई महिला कैदी के साथ टॉयलेट में पुलिस वालों ने किया गैंगरेप

सार

पीडित महिला ने आरोप लगाया कि सीतामढ़ी जेल वापस ले जाने पर इलाज के दौरान अस्पताल के शौचालय में दो लोगों ने उसके साथ रेप किया। महिला ने रेप का आरोप शैलेश कुमार और छोट लाल पर लगाया है।

मुजफ्फरपुर— बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में एक महिला के साथ दो लोगों के गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिसकर्मी ही बताए जाते हैं. महिला सीतामढ़ी के एक जेल में बंद है जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया था।

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पडोसी जिला सीतामढ़ी के जेल की बंदी महिला के बीमार पड़ने पर उसे इलाज के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया था और उसे 22 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि सीतामढ़ी जेल वापस ले जाने पर इलाज के दौरान अस्पताल के शौचालय में दो लोगों ने उसके साथ रेप किया। महिला ने रेप का आरोप शैलेश कुमार और छोट लाल पर लगाया है।

 

मनोज ने कहा कि अहियापुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इसबीच, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ बिहार के दो पुलिसकर्मियों द्वारा दुष्कर्म किया गया ।

उन्होंने इसे बिहार में अपराध की परकाष्ठा बताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और मुख्यमंत्री चुप हैं। लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि अपराध पर उनकी चुप्पी भी एक अपराध है।

 


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश