पंजाब में रात में महिलाओं को घर छोड़ेगी पुलिस,बस डायल करें पुलिस हेल्पनाइन नंबर

Published : Dec 04, 2019, 06:59 AM IST
पंजाब में रात में महिलाओं को घर छोड़ेगी पुलिस,बस डायल करें पुलिस हेल्पनाइन नंबर

सार

असल में देश भर में गैंरगेप और महिलाओं के प्रति अपराधों में तेजी आई है। लिहाजा हर कोई महिलाओं की सुरक्षा के लिए परेशान है। लिहाजा अब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को सुरक्षा देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार के इस फैसले के तहत अगर कोई महिला रात के 9 बजे से सुबह के 6 बजे के बीच कहीं मुश्किल में फंस जाती है तो वह पुलिस को फोन कर सुरक्षा मांग सकती है और उनसे घर तक सुरक्षापूर्वक घर छोड़ने का आग्रह कर सकती है। 

चंडीगढ़। देशभर में महिलाओं के प्रति अपराध को मद्देनजर अब पंजाब पुलिस महिलाओं को रात में घर छोड़ेगी। इसके लिए महिला को पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मदद मांगनी होगी। ये ऐलान पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला को रात में पुलिस की जरूरत है तो पुलिस उसे उसके घर तक छोडेगी।

असल में देश भर में गैंरगेप और महिलाओं के प्रति अपराधों में तेजी आई है। लिहाजा हर कोई महिलाओं की सुरक्षा के लिए परेशान है। लिहाजा अब पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को सुरक्षा देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार के इस फैसले के तहत अगर कोई महिला रात के 9 बजे से सुबह के 6 बजे के बीच कहीं मुश्किल में फंस जाती है तो वह पुलिस को फोन कर सुरक्षा मांग सकती है और उनसे घर तक सुरक्षापूर्वक घर छोड़ने का आग्रह कर सकती है।

ये सुविधा  राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही है और पुलिस सेवा में ये एक नई सेवा शामिल की गई है।  इस सेवा के तह राज्यभर की महिलाएं 100, 112 और 181 नंबर के जरिए मदद ले सकती है। जैसे ही महिला इन नंबरों पर फोन करेगी तो वह सीधे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) से जुड़ जाएंगी और पीसीआर वैन महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक छोड़ेंगी। गौरतलब है कि हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद देशभर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए धरना प्रदर्शन हो रहे हैं।

उधर कल ही पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई सेवा शुरू की है। लुधियाना पुलिस ने मुफ्त यात्रा सेवा की शुरुआत की। इस योजना के तहत अकेली महिला को गाड़ी ना मिलने पर वह इस योजना के तहत फोन कर सकती है औरर पुलिस उस महिला को वाहन मुहैया कराएगी। यहां पर महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर गाड़ी मंगवा सकती हैं। इस योजना के तहत पीसीआर वैन या फिर एसएचओ की गाड़ी महिला के पास पहुंचेगी। खासबात ये है कि इसके लिए महिला से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान