
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रतिष्ठित लोकसभा सीट से पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसमें प्रज्ञा ठाकुर भी शामिल हैं।
चुनाव में वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरी थीं। दरअसल यह बहुचर्चित साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नहीं हैं। जो बीजेपी के टिकट से भोपाल से चुनाव लड़ रही हैं।
दरअसल यह प्रज्ञा ठाकुर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में थीं। जिन्होंने बीजेपी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है।
क्योंकि एक ही नाम के दो उम्मीदवार होने की वजह से मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा होने की आशंका था। क्योंकि हो सकता है दूरदराज के मतदाता साध्वी प्रज्ञा की बजाए प्रज्ञा
ठाकुर के लिए मतदान कर देते। इसकी वजह से बीजेपी उम्मीदवार को नुकसान होने की आशंका थी। जिसकी वजह से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा खुद प्रज्ञा ठाकुर को मनाने उनके घर पहुंची और उनके निजी तौर पर चर्चा कीं।
जिसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर अपना नामांकन वापस लेने के लिए मान गईं। इसके बाद तो जैसे वहां का माहौल ही बदल गया।
साध्वी प्रज्ञा ने अपनी हमनाम के गले मिलकर उनके निर्णय का स्वागत किया। उन्हें भगवा दुशाला ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान वहां बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रभात झा भी मौजूद रहे।
साध्वी प्रज्ञा कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल सीट से चुनाव मैदान में हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों में जबरदस्त राजनीतिक बयानबाजी चल रही है। साध्वी ने दिग्विजय को एक कार्यक्रम में आतंकी तक बता दिया था।
साध्वी प्रज्ञा ने मध्य प्रदेश के मुख्ययमंत्री कमलनाथ को भी कई बार सीधे निशाने पर लिया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।