आरएसएस के बाद बीजेपी के कार्यक्रम में पहुंचे प्रणब मुखर्जी

Published : Sep 09, 2018, 12:44 AM IST
आरएसएस के बाद बीजेपी के कार्यक्रम में पहुंचे प्रणब मुखर्जी

सार

इससे पहले जून में प्रणब मुखर्जी नागपुर में आरएसएस मुख्यालय के एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। आरएसएस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रणब मुखर्जी ने अपने संबोधन में राष्ट्र, राष्ट्रवाद और देशभक्ति पर अपने विचार रखे थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। प्रणब मुखर्जी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ एक कार्यक्रम में मंच पर दिखे।

इस कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी और मनोहर लाल खट्टर ने हरचंदपुर और नयागांव में स्मार्ट ग्राम परियोजना के तहत कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

 

जब प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति थे उसी समय उन्होंने स्मार्टग्राम की अवधारणा रखी थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में गुरुग्राम के सोहना ब्लाक के गांव हरचंदपुर को गोद लिया था। उस समय प्रणब मुखर्जी ने 2 जून 2017 को दौला गांव का दौरा किया था।

इससे पहले जून में प्रणब मुखर्जी नागपुर में आरएसएस मुख्यालय के एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। आरएसएस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रणब मुखर्जी ने अपने संबोधन में राष्ट्र, राष्ट्रवाद और देशभक्ति पर अपने विचार रखे थे।

प्रणब मुखर्जी के आरएसएस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर काफी विवाद हुआ था। उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी इससे काफी नाखुश थीं। प्रणब मुखर्जी के फैसले के बाद कांग्रेस के एक धड़े ने विरोध विरोध किया था। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल