इस बार रांची में योगाभ्यास करेंगे पीएम मोदी, चल रही हैं जबरदस्त तैयारियां

Published : Jun 13, 2019, 04:43 PM ISTUpdated : Jun 13, 2019, 04:59 PM IST
इस बार रांची में योगाभ्यास करेंगे पीएम मोदी, चल रही हैं जबरदस्त तैयारियां

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार योग दिवस यानी 21 जून का झारखंड की राजधानी रांची में रहेंगे। केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक आज वहां तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। वहीं राजनिवास में खुद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने अपने सामने योग अभ्यास शिविर लगवाया। यहां के प्रभात तारा मैदान में दिल्ली के राजपथ से ज्यादा योगाभ्यासियों को इकट्ठा करने की योजना बनाई जा रही है।   

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 50 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

 शहर के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य आयोजन के अलावा मैदान के बाहर स्थित छोटे मैदान में भी लोगों के योग करने की व्यवस्था की जा रही है। मैदान में एलईडी स्क्रीन लगाये जायेंगे, ताकि मुख्य समारोह के अनुसार सभी लोग उस दिन एक साथ योग करें। 

संख्या के लिहाज से इस बार रांची में योग दिवस ऐतिहासिक समारोह होने जा रहा है। यह संख्या दिल्ली के राजपथ पर इकट्ठा हुए लोगों की संख्या को पीछे छोड़ देगी। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब 40 हजार लोगों ने योग किया था। 

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक तैयारियों का जायजा लेने रांची पहुंचे। उन्होंने प्रोजेक्ट भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने बताया कि यह आयोजन झारखंड सरकार कर रही है। आयुष मंत्रालय मात्र उनकी मदद कर रहा है। 

योग दिवस का पूरा कार्यक्रम 45 मिनट का होगा। इस दौरान दुनिया भर में लोग योगाभ्यास करेंगे। 

रांची में प्रधानमंत्री के साथ योग करने के इच्छुक लोगों के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। 

उधर इस कार्यक्रम से पहले आज यानी गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने योग किया। योग प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत सभी गणमान्य लोगों ने योग प्रशिक्षक ईश्वर विश्वरेड्डी की अगुवाई में विभिन्न आसन किए। 

इस साल योग दिवस की थीम ‘दिल के लिए योग’ है। 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि