योग दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री मोदी ने किया योगाभ्यास

Published : Jun 21, 2019, 08:21 AM ISTUpdated : Jun 22, 2019, 08:27 AM IST
योग दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची में प्रधानमंत्री मोदी ने किया योगाभ्यास

सार

दुनिया भर में शुक्रवार को 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने रांची में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया।   

रांची: योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी गुरुवार की रात 10.30 बजे ही रांची पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु और मुख्यमंत्री रघुबर दास ने की। रांची पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने राजभवन में रात को विश्राम किया उसके बाद सुबह छह बजे योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची के प्रभात तारा मैदान में पहुंच गए। 

योग दिवस के कार्यक्रम के लिए सात लाख वर्गफीट में फैले प्रभात तारा मैदान में 47 ब्लॉक तैयार किए गए थे। मैदान में पहुंचने के लिए 10 प्रवेश द्वार थे। पीएम मोदी सहित सभी महत्वपूर्ण लोगों के लिए पूर्व दिशा में मंच बनाया गया था। जिसके दांयी और बांयी तरफ वीआईपी लाउंज था। 

सुरक्षा के लिहाज से मैदान में सुबह तीन से पांच बजे तक की प्रवेश की सुविधा रखी गई थी। इसके बाद प्रवेश बंद कर दिया गया था। 

प्रधानमंत्री सुबह लगभग 6.30 मिनट पर प्रभात तारा मैदान में योगाभ्यास के लिए पहुंच गए थे। वह यहां पर लगभग एक घंटे यानी 7.30 बजे तक रहे। कार्यक्रम के तुरंत बाद पीएम एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। 

पीएम ने योग दिवस के अवसर पर कहा कि 'मैं विश्व भर के लोगों का आभार प्रकट करता हूं कि वे इस मौके पर योग के साथ हैं। सूर्य की पहली किरण के साथ योग का अभ्यास करके इसे अपने जीवन का हिस्सा बनायें और निरोग रहें।'

उन्होंने कहा कि 'योग अनुशासन है, समर्पण है और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत और सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं।'

प्रधानमंत्री मोदी के साथ रांची में योग करने के लिए लगभग 40 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन संख्या ज्यादा होने की वजह से 12 हजार लोगों को बगल के मैदान में बिठाकर योग कराया गया।  

प्रधानमंत्री के योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान रांची के प्रभात तारा मैदान में सुरक्षा के लिए 4 हजार जवान तैनात थे। 

पूरे कार्यक्रम का वीडियो देखिए यहां- 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि