पीएम मोदी ‘बाहुबली’ की टीम के साथ जाएंगे वृंदावन, गरीब बच्चों को परोसेंगे खाना

Published : Feb 11, 2019, 10:13 AM IST
पीएम मोदी ‘बाहुबली’ की टीम के साथ जाएंगे वृंदावन, गरीब बच्चों को परोसेंगे खाना

सार

प्रधानमंत्री मिड-डे-मील योजना के तहत स्वयंसेवी संस्था अक्षय पात्र फाउंडेशन की 3 अरबवीं थाली अपने हाथों से बच्चों को परोसेंगे। इसी के साथ अक्षय पात्र फाउंडेशन मिड-डे-मील योजना के तहत भोजन की 3 अरब थाली परोसने का रिकॉर्ड बना लेगा।

वृंदावन--प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन कार्यक्रम के तहत वंचित वर्ग के बच्चों को 3 अरबवीं थाली परोसेंगे। यह कार्यक्रम देश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को मध्याह्न भोजन (मिड-डे-मील) योजना के तहत फाउंडेशन की ओर से चलाये जाने वाले कार्यक्रम का हिस्सा है।

अक्षय पात्र फाउंडेशन के निदेशक भरत दास ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मिड-डे-मील योजना के तहत स्वयंसेवी संस्था अक्षय पात्र फाउंडेशन की 3 अरबवीं थाली अपने हाथों से बच्चों को परोसेंगे। इसी के साथ अक्षय पात्र फाउंडेशन मिड-डे-मील योजना के तहत भोजन की 3 अरब थाली परोसने का रिकॉर्ड बना लेगा।

एनजीओ अक्षय पात्र लंबे समय से गरीब और कुपोषित बच्चों के लिए काम कर रही है। साल 2000 में बनी इस एनजीओ ने मिड-डे मील का काम करना शुरू किया था, जिसके बाद से लगातार यह गरीब और कमजोर बच्चों की सेवा में लगा हुआ है। इसी कड़ी में आज एनजीओ 300 करोड़वीं थाली कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

इस बड़े मौके पर कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी वृंदावन पहुंच रहे हैं। जहां वह अपने हाथों से बच्चों को खाना देंगे। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी करीब 20 बच्चों को यह खाना परोसेंगे।

यह कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे वृंदावन चंद्रोकाया मंदिर में शुरू होगा। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत क्षेत्रीय सांसद हेमा मालिनी और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी यहां शिरकत करेंगे।

इस कार्यक्रम में मशहूर फिल्म बाहुबली की टीम के कुछ सदस्य और शेफ संजीव कपूर शामिल भी होंगे। कार्यक्रम के आयोजकों ने इस बारे में जानकारी दी। बता दें कि फिल्म निर्देशक एस.एस राजमौली अक्षय पात्र फाउंडेशन के सद्भावना दूतों में से एक हैं जो इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण