भारतीय मूल की प्रिया की खूबसूरती ने किया ऑस्ट्रेलिया पर जादू

Published : Jun 28, 2019, 06:54 PM IST
भारतीय मूल की प्रिया की खूबसूरती ने किया ऑस्ट्रेलिया पर जादू

सार

भारतीय सौंदर्य का जादू ऑस्ट्रेलिया के लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। इस बार भारतीय मूल की प्रिया सेराव ने मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया का खिताब जीत लिया है। प्रिया कर्नाटक में पैदा हुई थीं।   

मेलबर्न: 26 वर्ष की भारतीय प्रिया सेराव ने ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया की प्रतियोगिता में जीत का झंडा गाड़ दिया है। उन्होंने दर्जन भर से ज्यादा फाइनलिस्टों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। 

प्रिया अब अगले साल दक्षिण कोरिया में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

प्रिया विक्टोरिया राज्य की नीति सलाहकार हैं। वह कानून में स्नातक कर चुकी हैं। उन्होंने तिमोर-लेस्ते में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए इंटर्न के रूप में काम भी किया है। 

सौंदर्य प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद प्रिया ने बयान दिया कि 'मैंने इससे पहले किसी सौंन्दर्य प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया और मैंने कभी मॉडलिंग भी नहीं की...तो मेरे लिए यह काफी चौंकाने वाला है।'

विविधता और बहु-संस्कृतिवाद के बारे जागरूकता फैलाने का इरादा रखने वाली प्रिया ने खिताब जीतने के बाद अपने परिजनों और दोस्तों के साथ जश्न मनाया। 

इस प्रतियोगिता में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की बेला कासिम्बा दूसरे और विक्टोरियन मैरिजाना रैडमैनोविक तीसरे नम्बर पर रहीं। 

प्रिया सेराव का जन्म कर्नाटक के बेलामनु में हुआ था। उनका बचपन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में बिताया है। जहां से 11 साल की उम्र में वह ऑस्ट्रेलिया चली गईं थीं। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश