प्रियंका चतुर्वेदी को मिला शिवसेना में प्रमोशन, बनी पार्टी में 'उपनेता'

Published : Apr 27, 2019, 03:14 PM ISTUpdated : Apr 27, 2019, 04:12 PM IST
प्रियंका चतुर्वेदी को मिला शिवसेना में प्रमोशन, बनी पार्टी में 'उपनेता'

सार

फिलहाल शिवसेना में अपने प्रमोशन को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया है। उन्होंने इसके लिए शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे को धन्यवाद दिया है।

कुछ दिन पहले ही महिला सम्मान के नाम पर कांग्रेस पार्टी से अलविदा कहने वाली प्रियंका चतुर्वेदी का शिवसेना में प्रमोशन हो गया है। पार्टी ने उन्हें उपनेता के पद पर नियुक्त किया है। प्रियंका चतुर्वेदी आजकल महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना का प्रचार कर रही हैं।

कुछ दिन पहले ही प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं है। क्योंकि जिन लोगों ने उनके साथ अभद्रता की, पार्टी ने उन्हीं नेताओं को पार्टी में फिर से वापस ले लिया है। प्रियंका को कांग्रेस आलाकमान का करीबी माना जाता था। हालांकि कांग्रेस का कहना था कि वह मथुरा या मुंबई से लोकसभा का टिकट चाह रही थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें दिया नहीं।

लिहाजा उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। कांग्रेस ने उन्हें सोशल मीडिया में अपनी बात रखने के लिए नोटिस भी जारी किया था। फिलहाल शिवसेना में अपने प्रमोशन को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया है। उन्होंने इसके लिए शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे का आभार जताया है। शिवसेना नेता अपने फेसबुक पर लिखा है कि उन्हें ये जिम्मेदारी देने के लिए उद्धव ठाकरे जी आपका बहुत आभार।

जानें कौन है प्रियंका चतुर्वेदी

प्रियंका चतुर्वेदी का परिवार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से ताल्लुक रखता है। शिवसेना में शामिल होने से पहले वह कांग्रेस में थी और कुछ साल पहले ही शामिल हुई थी और पार्टी की प्रवक्ता के पद पर थीं। प्रियंका चतुर्वेदी का जन्म 19 नवंबर 1979 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ है। सन् 2010 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद 2012 में भारतीय युवा कांग्रेस के मुंबई उत्तर पश्चिम का महासचिव नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्हें 2013 में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया गया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल