अमिताभ, शाहरुख, सलमान को पीछे छोड़कर दुनिया ने नरेन्द्र मोदी को चुना सबसे पसंदीदा भारतीय

Published : Jul 20, 2019, 07:42 AM IST
अमिताभ, शाहरुख, सलमान को पीछे छोड़कर दुनिया ने नरेन्द्र मोदी को चुना सबसे पसंदीदा भारतीय

सार

दुनिया के सबसे पसंदीदा भारतीयों की सूची में नरेन्द्र मोदी सबसे आगे हैं। दुनिया अब भारत को अमिताभ, शाहरुख या सलमान के नहीं बल्कि नरेन्द्र मोदी के नाम से जानने लगी है। पीएम दुनिया के सबसे पसंदीदा व्यक्तियों में भी छठे नंबर पर हैं।   

नई दिल्ली: एक भारतीय के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। दुनिया के सबसे पसंदीदा भारतीयों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर महानायक अमिताभ बच्चन हैं। जिसके बाद शाहरुख और फिर सलमान का नंबर आता है। 

वहीं दीपिका पादुकोण भारतीय महिलाओं की सूची में पहले नंबर पर हैं। उनके बाद प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन का नंबर आता है। 

दुनिया के सबसे पसंदीदा शख्सियतों की लिस्ट में पिछले साल की तरह बिल गेट्स इस साल भी पहले स्थान पर हैं. उनके बाद सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जैक मा हैं। 

विश्व के पसंदीदा पुरुषों की इस सूची में नरेन्द्र मोदी छठे स्थान पर हैं। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी नीचे 14वें स्थान पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल की रैंकिंग में 2 पायदान ऊपर आए हैं। पिछले साल 8वें नंबर पर थे। अमिताभ 3 पायदान नीचे आए हैं। शाहरुख और सलमान ने इसी साल लिस्ट में एंट्री की है।

महिलाओं की वैश्विक सूची में बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा पहले पायदान पर हैं। उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली को पीछे छोड़कर यह रैंकिंग हासिल की है। इस लिस्ट में  दीपिका पादुकोण 13वें, प्रियंका चोपड़ा 14वें, ऐश्वर्या राय 16वें और सुष्मिता सेन 17वें स्थान पर हैं। 

यह सूची ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डाटा एनालिटिक्स फर्म YouGov ने तैयार की है। उसने इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशंसा हासिल करने वाले शीर्ष 20 महिला और पुरुषों की सूची जारी की है। यह सूची YouGov ने यूची ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर जारी की है। इस सूची को 41 देशों के 42 हजार से ज्यादा लोगों के ऑनलाइन इंटरव्यू से जुटाए डेटा के आधार पर तैयार किया गया है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर दोनों श्रेणियों की रैंकिंग की गई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि