प्रियंका का लखनऊ में जोरदार स्वागत, राफेल से शुरू किया मिशन-2019

Published : Feb 11, 2019, 03:17 PM IST
प्रियंका का लखनऊ में जोरदार स्वागत, राफेल से शुरू किया मिशन-2019

सार

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो जारी है। यह शो शाम को 4 बजे कांग्रेस कार्यालय में खत्म होगा। हालांकि पहले ये कहा जा रहा था कि ये शो करीब आठ घंटे चलेगा। हालांकि प्रियंका ने भी अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तर्ज पर ही राफेल को मुद्दा बनाने के संकेत दिए।

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो जारी है। यह शो शाम को 4 बजे कांग्रेस कार्यालय में खत्म होगा। हालांकि पहले ये कहा जा रहा था कि ये शो करीब आठ घंटे चलेगा। हालांकि प्रियंका ने भी अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तर्ज पर ही राफेल को मुद्दा बनाने के संकेत दिए। हालांकि कांग्रेस की तरफ से दावा किया जा रहा कि इस शो में लाखों कार्यकर्तां ने हिस्सा लिया है। प्रियंका आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी का 2009 का प्रदर्शन दोहराना चाहती हैं।

प्रियंका के आज के रोड शो के दौरान कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता काफी उत्साह में नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के ज्यादातर बड़े नेता कल ही लखनऊ पहुंच गए थे और कुछ आज पहुंचे प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए शहर भर मे पोस्टर लगाए गए हैं और इन पोस्टरों में राफेल मुद्दे के भी पोस्टर लगाए हैं। चौधरी चरण सिहं एयरपोर्ट से शुरू हुआ रोड़ शो शाम चार बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर खत्म होगा।  प्रियंका का रोड शो के दौरान करीब 37 जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य कांग्रेस नेता बस पर सवार हैं, जिसका नेतृत्व प्रियंका कर रही हैं।
प्रिंयका गांधी कांग्रेस महासचिव बनने के बाद आज पहली बार लखनऊ आ रही प्रियंका गांधी लखनऊ में मेगा रोड शो कर अपनी ताकत का एहसास कराएंगी। इसकी तैयारी पार्टी ने कल ही कर दी है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता लखनऊ पहुंच गए हैं। रविवार को ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महासचिव हरीश रावत लखनऊ पहुंच चुके हैं। प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए एक ही रूम आवंटित किया गया है। इस रूम में कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बैठती थीं। प्रियंका-राहुल के स्वागत में पीसीसी दफ्तर को सजाया-संवारा गया है।

हालांकि प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही रूकेंगे। लेकिन वह रोज पार्टी कार्यालय में बैठक लेने के लिए आएंगे। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा 12 व 13 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगी। 14 फरवरी की शाम 6 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। उसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगी। प्रियंका लगभग हर चौक-चौराहे पर बने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेंगी। आखिरी में माल्यार्पण राजीव गांधी की प्रतिमा पर होगा, जो कांग्रेस दफ्तर के ठीक बाहर चौराहे पर लगी है। आज रोड शो के बाद के बाद प्रियंका प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी जबकि उसके बाद राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम