लखनऊ में प्रियंका का रोड शो आज, कांग्रेस के कई दिग्गज पहले ही लखनऊ पहुंचे

Published : Feb 11, 2019, 10:32 AM IST
लखनऊ में प्रियंका का रोड शो आज,  कांग्रेस के कई दिग्गज पहले ही लखनऊ पहुंचे

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो हो रहा है। इसके जरिए प्रियंका अपने सियासी पारी की शुरूआत करेगी। प्रियंका की रैली को सफल बनाने के लिए लखनऊ को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का लखनऊ में रोड शो हो रहा है। इसके जरिए प्रियंका अपने सियासी पारी की शुरूआत करेगी। प्रियंका की रैली को सफल बनाने के लिए लखनऊ को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला रोड शो 9 घंटे चलेगा और इस दौरान 30 जगहों पर प्रियंका का स्वागत किया जाएगा।

इस रोड शो में उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी और महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। यह रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से गुजरेगा। राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य 11 फरवरी को सुबह 11 करीब 11 बजे चार्टर प्लेन से दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे।

 प्रिंयका गांधी कांग्रेस महासचिव बनने के बाद आज पहली बार लखनऊ आ रही प्रियंका गांधी लखनऊ में मेगा रोड शो कर अपनी ताकत का एहसास कराएंगी। इसकी तैयारी पार्टी ने कल ही कर दी है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता लखनऊ पहुंच गए हैं। रविवार को ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महासचिव हरीश रावत लखनऊ पहुंच चुके हैं। प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए एक ही रूम आवंटित किया गया है। इस रूम में कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बैठती थीं। प्रियंका-राहुल के स्वागत में पीसीसी दफ्तर को सजाया-संवारा गया है। हालांकि प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही रूकेंगे। लेकिन वह रोज पार्टी कार्यालय में बैठक लेने के लिए आएंगे।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा 12 व 13 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगी। 14 फरवरी की शाम 6 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। उसके बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगी। प्रियंका लगभग हर चौक-चौराहे पर बने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए आगे बढ़ेंगी। आखिरी में माल्यार्पण राजीव गांधी की प्रतिमा पर होगा, जो कांग्रेस दफ्तर के ठीक बाहर चौराहे पर लगी है। आज रोड शो के बाद के बाद प्रियंका प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी जबकि उसके बाद राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान