जानें क्यों योगी की ‘सुरक्षा’ पर कायल हो गईं हैं प्रियंका गांधी

By Team MyNationFirst Published Jul 18, 2019, 7:59 PM IST
Highlights

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की है। इसके लिए प्रियंका ने योगी को ट्विट किया है।  असल में प्रियंका गांधी वाड्रा को एसपीजी का सुरक्षा कवच मिला है। जिसके कारण सुरक्षा का दायित्व उन्हीं के पास रहता है। लेकिन इसमें उनको प्रदेश की पुलिस भी मदद करती है। 

अकसर कानून व्यवस्था को लेकर अपने बयानों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरने वाले कांग्रेस की महासचिव आज कल योगी की सुरक्षा व्यवस्था पर कायल हैं। प्रियंका महिलाओं की सुरक्षा पर योगी सरकार और उन्हें कोसती है। लेकिन अब अपनी ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए योगी सरकार की तारीफ कर रही हैं।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की है। इसके लिए प्रियंका ने योगी को ट्विट किया है। प्रियंका का कहना है उनके उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान राज्य सरकार की पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। जिसके कारण उन्हें कार्यकर्ताओं से मिलने में दिक्कत होती है।

लिहाजा आपसे अनुरोध है कि उनके दौरे के दौरान सुरक्षा का घेरा कम से कम रखा जाए। ताकि लोगों को उनसे मिलने में कोई दिक्कत न हो। असल में प्रियंका गांधी वाड्रा को एसपीजी का सुरक्षा कवच मिला है। जिसके कारण सुरक्षा का दायित्व उन्हीं के पास रहता है। लेकिन इसमें उनको प्रदेश की पुलिस भी मदद करती है।

अगर एसपीजी को लगता है कि सुरक्षा में खामी हो सकती है तो वह दौरे को रद्द कर सकता है। लिहाजा प्रियंका के यूपी दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था उत्तर प्रदेश सख्त रहती है। जिसके कारण प्रियंका को अपने कार्यकर्ताओं से मिलने में दिक्कत होती है। लिहाजा प्रियंका ने योगी की तारीफ कर इसे कम करने को कहा है।

Priyanka Gandhi Vadra writes to Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adiyanath says,'I appreciate the security arrangements made during my visits to the state but I request you to keep the security cover to minimum so that people do not face any inconvenience.' pic.twitter.com/6KMAqs3MLe

— ANI UP (@ANINewsUP)

प्रियंका ने कहा है कि अन्य राज्यों के दौरों पर उनके साथ एक ही गाड़ी चलती है। जिससे वह जनता से आसानी से मिलती है। लेकिन उत्तर प्रदेश में उनके साथ पुलिस की गाड़ियां का काफिला चलता है। जिसके कारण लोग उनसे नहीं मिल पाते हैं। लिहाजा प्रदेश में उनके दौरों के दौरान सुरक्षा को जितना संभव हो कम रखा जाए। प्रियंका गांधी ने अपने रायबरेली दौरे का जिक्र करते हुए लिखा है कि सोनिया गांधी के साथ रायबरेली के दौरे के दौरान उनके साथ 22 गाड़ियों का काफिला था। जिसके कारण कार्यकर्ताओं को मिलने में दिक्कत हुई।

click me!