सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को काला धन मामले में राहत नहीं

Published : May 02, 2019, 12:34 PM ISTUpdated : May 02, 2019, 02:34 PM IST
सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को काला धन मामले में राहत नहीं

सार

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। उन पर काला धन शोधन के आरोप में मामला चल रहा है। 

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाए गए रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। प्रवर्तन निदेशालय की मांग पर अदालत इस मामले की सुनवाई 18 जुलाई को करेगी। 
इस मामले की सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश वकील ने अदालत से अनुरोध किया है कि उन्हें इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कुछ और समय दिया जाए। 
वकील की दलील सुनने के बाद अदालत ने ईडी को मामले की तफ्तीश के लिए और समय दे दिया है। 

पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली हाइकोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से इंकार कर दिया था। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति हीमा कोहली और न्यायमूर्ति विनोद गोयल की खंडपीठ कर रही है। 

रॉबर्ट वाड्रा और उनके सहयोगी मनोज अरोड़ा ने याचिका में प्राथमिकी के साथ ही धन शोधन रोकथाम अधिनियम के कुछ प्रावधानों को चुनौती दी है। वही केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि यह याचिका सुनवाई योग्य नही है लिहाजा कोर्ट को इस याचिकाओं को खारिज कर देना चाहिए। क्योंकि मामले की जांच अभी चल रही है। इस के आधार पर अदालत को जांच में दखल नहीं देना चाहिए। 

दरअसल यह मामला लंदन स्थित 19 लाख पौंड की संपत्ति की खरीद से जुड़ा हुआ है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश