मतदाताओं को साधने के लिए साध्वी प्रज्ञा को मिला ‘योगी मंत्र’

Published : May 02, 2019, 10:42 AM ISTUpdated : May 02, 2019, 02:27 PM IST
मतदाताओं को साधने के लिए साध्वी प्रज्ञा को मिला ‘योगी मंत्र’

सार

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट कही जाने वाली भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगा दी है। साध्वी अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने पिछले दिनों अयोध्या की बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर 72 पर रोक लगा दी है।

मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रही बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्र के जरिए मतदाताओं को साधेगी। असल में चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा पर चुनाव प्रचार में 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान वह योगी की तर्ज पर मंदिरों के दर्शन करेंगी। इसकी शुरूआत उन्होंने भोपाल के सोमवारा में स्थित मंदिर में आज भजन कीर्तन से की। 

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट कही जाने वाली भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगा दी है। साध्वी अपने बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। उन्होंने पिछले दिनों अयोध्या की बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर 72 पर रोक लगा दी है। ये रोक आज सुबह छह बजे लग गयी है। लेकिन साध्वी ने इस रोक की काट खोज ली है।

पिछले दिनों जब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर चुनाव आयोग ने 72 घंटे का प्रतिबंध लगाया था तो उन्होंने इस दौरान मंदिरों के दर्शन कर हिंदू वोटरों को साधा। योगी ने अयोध्या से वाराणसी तक मंदिरों के दर्शन किए। जिसके कारण वह मीडिया की सुर्खियों में बने रहे। हालांकि उन्होंने कोई प्रचार नहीं किया। फिर भी उन्हें प्रचार से ज्यादा सुर्खिया मिली। अब साध्वी प्रज्ञा भी इसी योगी मंत्र के जरिए राज्य के हिंदू वोटरों को साधने की कोशिश करेंगी। जानकारी के मुताबिक साध्वी मंदिरों के दर्शन करेंगी और इसके जरिए अपने समर्थकों और जनता को साधेंगी।

साध्वी सबसे पहले भोपाल के सोमवारा में स्थित मंदिर में आज भजन कीर्तन किया। उसके बाद वह बड़े मंदिरों के दर्शन भी करेंगी। गौरतलब है कि साध्वी पिछले काफी समय से लगातार विवादित बयान दे रही हैं। चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस दिया, लेकिन इससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि साध्वी की रैलियों में भीड़ देखने को मिल रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान