जानें क्यों सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही हैं प्रियंका गांधी वाड्रा

Published : Apr 06, 2019, 05:58 PM IST
जानें क्यों सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही हैं प्रियंका गांधी वाड्रा

सार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज सोशल मीडिया में अपनी अज्ञानता की वजह से जमकर ट्रोल हो रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी आज सोशल मीडिया में अपनी अज्ञानता की वजह से जमकर ट्रोल हो रही हैं। हालांकि प्रियंका गांधी ने आज हिंदूओं को शुरू हो रहे नववर्ष की बधाई तो नहीं दी, लेकिन कश्मीरियों को उन्होंने नवरेह की जगह दी ‘नवरोज’ की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कश्मीरियों को नवरेह की जगह गलती से नवरोज की शुभकामनाएं दे डाली। उसके बाद वह सोशल मीडिया में लोगों के द्वारा ट्रोल की जाने लगी। असल में नवरोज पारसियों और ईरानियों का त्योहार है जबकि नवरेह कश्मीरियों का। लेकिन प्रियंका गांधी को इसकी जानकारी नहीं थी और उन्होंने सोशल मीडिया में एक खाने की थाली भी पोस्ट की। गौरतलब है कि चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग त्योहार मना रहे हैं।

हिंदू धर्म के लोग आज से अपना नव वर्ष मनाते हैं तो जम्मू-कश्मीर में इस दिन को नवरेह के नाम से जाना जाता है। वहीं आज से ही नौ दिन के नवरात्र शुरू हो जाते हैं। लेकिन प्रियंका ने आज हिंदू धर्म को लोगों को बधाई तो नहीं दी, लेकिन कश्मीरियों को गलत त्योहार के मौके पर बधाई देने के बाद वह पूरी तरह से सोशल मीडिया के निशान पर आ गयी। नवरोज की पारसी धर्म और ईरानियों का त्योहार है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे सभी कश्मीरी भाईयों और बहनों को नवरोज की शुभकामनाएं. मेरी मां ने कहा था कि "थाली बनाना मत भूलना', इसके बावजूद मुझे थाली बनाने का समय नहीं मिला, लेकिन रोड शो के बाद जब मैं घर पहुंची, तो मुझे डाइनिंग टेबल पर सजी हुई थाली मिली. मां कितनी प्यारी होती है?''

 प्रियंका के इस ट्विट के बाद अशोक पंडित नाम के एक यूजर ने लिखा है कि नवरोज पारसी धर्म के लोगों का त्योहार है और ये पिछले महीने खत्म हो गया है जबकि कश्मीरी पंडित इसे नवरेह के नाम से मनाते हैं। वहीं मशहूर लेखक तारिक फतेह ने भी प्रियंका को ट्रोल किया है और ट्विट कर लिखा है कि नौरोज़ पिछले महीने मनाया जा चुका है। जबकि विक्रांत नाम के यूजर ने लिखा है कि नवरोज 21 मार्च को मनाया जाता है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान