‘प्रियंका वाड्रा को है मानसिक बीमारी, करती हैं लोगों की पिटाई’: स्वामी

Published : Jan 27, 2019, 05:00 PM IST
‘प्रियंका वाड्रा को है मानसिक बीमारी, करती हैं लोगों की पिटाई’: स्वामी

सार

कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव प्रियंका वाड्रा पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रियंका को मानसिक बीमारी का शिकार बताया है।

सुब्रमण्यम स्वामी का दावा है कि प्रियंका वाड्रा को मानसिक बीमारी है, जिसक वजह से वह काफी हिंसक व्यवहार करती हैं। स्वामी ने यह भी कहा कि इस बीमारी के कारण लोगों को पीटती हैं। स्वामी ने बताया कि प्रियंका कभी भी हिंसा पर उतारु हो सकती हैं। 

स्वामी ने दावा किया कि बायपॉलट्री बीमारी होने के कारण प्रियंका वाड्रा लोगों को पीटने लगती हैं। 

यही नहीं स्वामी ने यह भी कहा कि प्रियंका को सार्वजनिक जीवन में काम नहीं करना चाहिए।

स्वामी ने प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के फैसले पर कहा, 'उसको एक बीमारी है जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है। उस बीमारी को बायपॉलट्री कहते हैं यानी उसका चरित्र हिंसक है। लोगों को पीटती है। पब्लिक को पता होना चाहिए कि वह कब संतुलन खो बैठेगी किसी को पता नहीं है।' 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश