योगी कैबिनेट के विस्तार में 18 नए मंत्री शामिल 5 का प्रमोशन, अब होगा विभागों का बंटवारा

Published : Aug 21, 2019, 12:07 PM IST
योगी कैबिनेट के विस्तार में 18 नए मंत्री शामिल 5 का प्रमोशन, अब होगा विभागों का बंटवारा

सार

राजभवन में आयोजित आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में योगी कैबिनेट के 23 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 18 नए चेहरे योगी कैबिनेट में शामिल हुए हैं जबकि पांच मंत्रियों को प्रमोशन कर राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। फिलहाल योगी कैबिनेट में लोकसभा के प्रदर्शन और आगामी उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए विस्तार किया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट का आज विस्तार हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आज 23 मंत्रियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। माना जा रहा है कि आज शाम तक मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो जाएगा।

राजभवन में आयोजित आज हुए शपथग्रहण समारोह में योगी कैबिनेट के 23 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 18 नए चेहरे योगी कैबिनेट में शामिल हुए हैं जबकि पांच मंत्रियों को प्रमोशन कर राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। फिलहाल योगी कैबिनेट में लोकसभा के प्रदर्शन और आगामी उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए विस्तार किया गया है। आज हुए कैबिनेट विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधाने की पूरी कोशिश की है। 

राज्य में 19 मार्च, 2017 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और उस वक्त उनकी मंत्रिमंडल 47 लोगों की था। लेकिन अब योगी कैबिनेट 56 लोगों का हो गया है। लोकसभा चुनाव के बाद से ही कैबिनेट विस्तार के लिए योगी आदित्यनाथ पर दबाव था। क्योंकि तीन मंत्री सांसद चुने जा चुके हैं और एक मंत्री के इस्तीफा देने के बाद चार पद पहले से ही खाली चल रहे थे। लेकिन परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद कल उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया था जबकि उनके अलावा चार अन्य मंत्रियों ने इस्तीफे दिए थे।

योगी कैबिनेट में सात मंत्री ऐसे हैं, जिन्हें उनके बेहतर कार्यों के लिए प्रमोशन मिला है। जबकि कल ही तीन मंत्रियों से उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए इस्तीफा ले लिया गया था। आज 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जबकि दो राज्यमंत्री प्रमोशन पाकर स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री बने हैं। ताजा विस्तार के बाद योगी मंत्रिमंडल में कुल सदस्यों की संख्या अब मुख्यमंत्री सहित 56 हो जाएगी। 

ये नए चेहरे बने मंत्री 

श्रीराम चौहान, नीलिमा कटियार, अशोक कटारिया, चौधरी उदयभान, अनिल शर्मा, आनंद स्वरूप शुक्ला, सतीश चंद्र द्विवेदी, चंद्रिका उपाध्याय, जीएस धर्मेश, महेश चंद्र गुप्ता, विजय कश्यप, विनय शाक्य, रामनरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण। 

इन मंत्रियों का हुआ प्रमोशन 

डॉ. महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री 
चौधरी भूपेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री 
सुरेश राणा, गन्ना विकास मंत्री 
अनिल राजभर, होमगार्ड व पिछड़ा कल्याण मंत्री 
उपेंद्र तिवारी, परती व भूमि विकास मंत्री 
राम नरेश अग्निहोत्री 
कमला रानी वरुण 

ये बने राज्यमंत्री से स्वतंत्र प्रभार 

नीलकंठ तिवारी, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम
International Women's Day 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने SVNIT सूरत में 50 महिला प्रोफेसर्स को किया सम्मानित