पुलवामा हमलाः कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के काफिले की आवाजाही रोकी गई

Published : Feb 15, 2019, 03:15 PM IST
पुलवामा हमलाः कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के काफिले की आवाजाही रोकी गई

सार

 गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में कानून व्यवस्था की संभावित समस्या को देखते हुए शुक्रवार को किसी काफिले की आवाजाही नहीं होगी। 

पुलवामा आतंकवादी हमले की घटना के एक दिन बाद कश्मीर घाटी में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को सुरक्षा बलों के काफिले की आवाजाही स्थगित कर दी गई है। बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ जवानों की बस पर आतंकवादियों के कायराना हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। 

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में कानून व्यवस्था की संभावित समस्या को देखते हुए शुक्रवार को किसी काफिले की आवाजाही नहीं होगी। अधिकारी ने बताया कि पृथक वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई गई है जबकि घाटी के अंदरूनी, एक जिले से दूसरे जिले में और किसी जिले के अंदर सेना एवं सीआरपीएफ के वाहनों की आवाजाही भी शुक्रवार को प्रतिबंधित है। सूत्रों के मुताबिक, पुलवामा जैसी किसी भी आतंकी वारदात की आशंका के मद्देनजर ये रोक लगाई गई है। 

बृहस्पतिवार को पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती बम हमलावर ने 100 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों से भरा अपना वाहन सीआरपीएफ जवानों की बस से टकरा दिया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। यह बस जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के 78 वाहनों के काफिले का हिस्सा थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी ‘भारी कीमत’ चुकानी होगी और आतंकवादियों से निपटने के लिये सुरक्षा बलों को पूरी छूट होगी। मोदी ने कड़े शब्दों में कहा कि ‘लोगों का खून उबल रहा है’ और आतंकवाद के सरपरस्तों को निश्चित रूप से दंडित किया जाएगा।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि