पुलवामा हमला: कॉलेज ने विवादास्पद फेसबुक पोस्ट को लेकर कश्मीरी छात्र को निलंबित किया

Published : Feb 18, 2019, 09:24 AM IST
पुलवामा हमला: कॉलेज ने विवादास्पद फेसबुक पोस्ट को लेकर कश्मीरी छात्र को निलंबित किया

सार

ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलेज ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बारे में फेसबुक पर कथित तौर पर विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर एक कश्मीरी छात्र को निलंबित कर दिया है। 

ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलेज ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बारे में फेसबुक पर कथित तौर पर विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर एक कश्मीरी छात्र को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र इशफाक अहमद खोजा ने दावा किया कि उसकी तस्वीर लगाकर एक फर्जी प्रोफाइल से शुक्रवार को पोस्ट डाला गया था। 

चीफ प्रॉक्टर संजय पचौरी ने कहा कि कॉलेज की छुट्टियों में पिछले कुछ दिनों से अपने गृह शहर कुपवाड़ा में रह रहे खोजा को कॉलेज प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस के समक्ष एक शिकायत दायर करने को कहा था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

खोजा को एक पत्र में कॉलेज ने शुक्रवार को कहा, ‘‘16 फरवरी 2019 को आपने कहा था कि आपका फेसबुक आईडी राष्ट्र विरोधी गतिविधि के इस्तेमाल के लिए हैक कर लिया गया था। इस विषय में आपको संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया था और हमें एक प्रति देने को कहा था।’’ 

इसमें कहा गया है, ‘‘अपने बयान को पुष्ट करने में एफआईआर की प्रति देने में आप विफल रहे हैं।’’
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान