पुलवामा हमलाः पीएम मोदी फिर बोले, कहीं भी छिप जाएं आतंकी, बचेंगे नहीं

Published : Feb 16, 2019, 12:34 PM ISTUpdated : Feb 16, 2019, 02:03 PM IST
पुलवामा हमलाः पीएम मोदी फिर बोले, कहीं भी छिप जाएं आतंकी, बचेंगे नहीं

सार

- महाराष्ट्र के यवतमाल में बोले पीएम, देश के लोग धैर्य रखें। अपने जवानों पर भरोसा रखें। पुलवामा के गुनहगारों को सजा कैसे दी जाएगी, कहां दी जाएगी, कब दी जाएगी, कौन देगा, किस प्रकार की सजा देगा, ये सब हमारे जवान तय करेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आतंकवाद की सुरक्षित पनाहगाह पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। महाराष्ट्र के यवतमाल में कई विकास कार्यक्रमों की आधारशिला रखने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर पुलवामा हमले का जिक्र कर देशवासियों को जवाबी कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया। पीएम ने कहा, मैंने कल भी कहा है और आज फिर दोहरा रहा हूं। पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। आतंकी संगठनों, उनके सरपरस्तों ने जो गुनाह किया है, वे चाहे जितना छिपने की कोशिश करें उन्हें सजा जरूर दी जाएगी।

पीएम ने कहा, 'बंटवारे के बाद अस्तित्व में आया एक देश, जहां आतंकवाद को पनाह दी जाती है, आज दिवालिया होने के कगार पर खड़ा है। वह आतंक का दूसरा नाम बन चुका है।' उन्होंने कहा, देश के लोग धैर्य रखें। अपने जवानों पर भरोसा रखें। पुलवामा के गुनहगारों को सजा कैसे दी जाएगी, कहां दी जाएगी, कब दी जाएगी, कौन देगा, किस प्रकार की सजा देगा, ये सब हमारे जवान तय करेंगे। 

पीएम मोदी ने कहा, मैं जानता हूं कि हम सभी किस गहरी वेदना से गुजर रहे हैं। पुलवामा में जो हुआ, उसको लेकर आपके आक्रोश को मैं समझ रहा हूं। जिन परिवारों ने अपने लाल को खोया है, उनकी पीड़ा मैं अनुभव कर सकता हूं। सैनिकों और विशेषकर सीआरपीएफ में जो गुस्सा है, वो भी देश समझ रहा है। इसलिए सुरक्षाबलों को खूली छूट दी गई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी