नवजोत सिद्धू के पाक आर्मी चीफ से गले मिलने पर पंजाब के सीएम ने क्या कहा...

Published : Sep 09, 2018, 12:38 AM IST
नवजोत सिद्धू के पाक आर्मी चीफ से गले मिलने पर पंजाब के सीएम ने क्या कहा...

सार

पाकिस्तान में इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलना कांग्रेस के नेता सिद्धू के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट में शामिल सिद्धू की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई है।

सिद्धू पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से लौट आए हैं। भारत आकर उन्होंने तमाम सवालों पर अपनी सफाई दी है। ये सवाल पूछे जाने पर कि वो पीओके के प्रसिडेंट के साथ समारोह में क्यों बैठे, सिद्धू ने कहा कि वो समारोह में मेहमान थे, उन्हें जहां बैठाया गया, वहां बैठे। सिद्धू की इन सफाइयों से उनके बॉस बिल्कुल सहमत नहीं हैं।


पंजाब के मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि सिंदूधू पाकिस्तानी आर्मी चीफ से मिले इस पर आपका क्या कहना है। सवाल के जवाब में अमरिंदर सिंह ने कहा कि “इमरान उनके दोस्त हैं, उनके बुलावे पर वो पाकिस्तान गए, इससे उन्हें कोई एतराज नहीं है। सिंद्धू उस शख्स से गले मिल रहे हैं जिसके लोग रोज सीमा पार से खून-खराबे में लगे हैं, ये बात जायज नहीं है”। 


अमरिंदर सिंह ने कहा कि “रोज हमारे फैजी शहीद हो रहे हैं। पाकिस्तान कायराना हरकत करता है और उन्हीं कायरों की टोली की चीफ से सिद्धू गले मिल रहे हैं, ये गलत है। मैं खुद सेना में रहा हूं, मेरे रेजीमेंट के सैनिक शहीद हो रहे हैं। सिद्धू को क्या ये सब बातें नहीं मालूम। सिद्धू ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ के प्रति जो प्यार दिखाया है वो बिल्कुल गत है”
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश