Punjab News: Birthday पर बच्ची की मौत...ऑनलाइन आर्डर बना काल...Shocking Incident...CM मान से गुहार

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Mar 31, 2024, 09:27 AM IST
Punjab News: Birthday पर बच्ची की मौत...ऑनलाइन आर्डर बना काल...Shocking  Incident...CM मान से गुहार

सार

अगर आप खाने पीने की सामग्री ऑनलाइन मंगवाते है, वो भी केक जैसे आईटम्स, तो रुक जाइए। उससे पहले ये खबर जरूर पढ़िए, जिसमें आनलाइन बर्थडे केक की वजह से एक बच्ची की जान चली गई। मामला पंजाब के पटियाला शहर का है। यहां एक 10 वर्षीय लड़की की अपने जन्मदिन का जहरीला केक खाने के कारण मृत्यु हो गई।

पटियाला। अगर आप खाने पीने की सामग्री ऑनलाइन मंगवाते है, वो भी केक जैसे आईटम्स, तो रुक जाइए। उससे पहले ये खबर जरूर पढ़िए, जिसमें आनलाइन बर्थडे केक की वजह से एक बच्ची की जान चली गई। मामला पंजाब के पटियाला शहर का है। यहां एक 10 वर्षीय लड़की की अपने जन्मदिन का जहरीला केक खाने के कारण मृत्यु हो गई। उसके साथ ही परिवार के 4 अन्य लोग भी बीमार पड़ गए है। परिवार ने केक में विषाक्त होने का आरोप लगाय है। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बच्ची का बर्थडे केक आनलाइन आर्डर करके मंगाया गया था।  पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

 

परिवार के 4 अन्य सदस्याें की भी हालत बिगड़ी
पटियाला जिले के अमन नगर निवासी काजल ने पुलिस से लिखित शिकायत की कि उनकी 10 वर्षीय बच्ची मानवी का 24 मार्च को जन्मदिन था। शाम को 6.00 बजे हमने एक कंपनी से आनलॉइन आर्डर करके बर्थडे केक मंगवाया था। शाम को 6.30 बजे डिलीवरी मिली। 7.15 बजे के आस-पास केक काटा गया। मानवी और परिवार के अन्य लोगों ने केक खाया। केक खाते ही मानवी व परिवार के अन्य सदस्यों की तबियत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टियां शुरू हाे गईं। उसके बाद सब सो गए। सुबह उठने पर पता चला कि मानवी का शरीर ठंडा पड़ गया है। घबराए परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

 

पुलिस ने शॉप मालिक पर दर्ज की FIR
पंजाब अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि बच्ची की केक खाने से मौत हो गई है। उसके अंदर कोई जहरीला पदार्थ हो सकता है। बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। केक के टुकड़े को कब्जे में लेकर FSL जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेकरी शॉप मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 273 और 304ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही पटियाला के सिविल सर्जन की तरफ से संबंधित दुकान से सैंपलिंग लेने के आदेश दिए गए है। 

 

क्लास में मॉनिटर थी मानवी
नाना हरबंस ने बताया कि उसकी 2 पोतियां हैं। मानवी बड़ी थी। उसने हाल में 5वीं क्लास में अच्छे अंक हासिल किए थे। वह अपनी क्लास में मॉनिटर थी। इस मामले में सेहत विभाग ने अच्छे से काम नहीं किया। उन्होंने  सीएम भगवंत मान से इंसाफ की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें.....
Rajasthan News: 20 की प्रेमिका...46 का प्रेमी...सजा ढाई साल की बच्ची को...CCTV में दिखी दिल दहलाने वाली घटना

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली