यूपी की राजनीति को कुछ इस तरह प्रभावित करेंगे राजा भैया

Published : Oct 30, 2018, 02:02 PM IST
यूपी की राजनीति को कुछ इस तरह प्रभावित करेंगे राजा भैया

सार

राजा भैया ने बताया कि कार्यकर्ताओं की राय लेकर ही इस नई पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कार्कर्ताओं के बीच एक आनलाइन सर्वे भी कराया था।  

प्रतापगढ़--सपा के बागी शिवपाल यादव की राह पर अब कुंडा के बाहुबली निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) भी निकल चुके हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने ऐलान कर दिया है। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग में आवेदन भी कर दिया है।

यूपी के बहुत से नेता उनके साथ आ सकते हैं। इसमें मौजूदा विधायक से लेकर पूर्व सांसद तक शामिल हैं। 30 नवंबर को राजा भैया के राजनैतिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर विशाल रैली का आयोजन किया गया है। इस बीच राजा भैया की नयी पार्टी का नाम और झंडा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस रैली को सफल बनाने के लिए राजा भाया ने पूरी ताकत लगा रखी है। रैली में भाग लेने के लिए प्रतापगढ़ से एक ट्रेन भी लखनऊ रवाना होगी। साथ ही इस रैली प्रदेश के अन्य भागों से बड़ी संख्या उनके समर्थकों के आने की उम्मीद है।

राजा भैया के नाम भारी वोटों से जीतने का रिकॉर्ड रहा है। इसके अलावा राजा भैया ने 25 सालों से निर्दलीय विधायक रहते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। राजा भैया की नई पार्टी में विभिन्न दलों के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की चर्चाएं हैं जिसका खुलासा रैली के दिन करेंगे। इस पार्टी में सपा, भाजपा समेत कई दलों के सवर्ण नेता शामिल होंगे।

कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ने अपने करीबियों से मशविरा करने के बाद नई पार्टी का नाम ‘जनसत्ता दल’ रखने का फैसला किया है।

इस फैसले के बाद राजा भैया के करीबी और राजनीतिक सलाहकार कैलाशनाथ ओझा ने चुनाव आयोग के पास पार्टी के पंजीकरण के लिए नामांकन भी किया है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया की नई पार्टी का अधिकृत झंडा जारी हो गया है। इस झंडे में पीला और हरा रंग दिया गया है और इसमें बीच में राजा भैया की तस्वीर लगी है।

"

माना जा रहा है कि राजा भैया की पार्टी आने वाले चुनाव में भाजपा के साथ गठबंघन करने जा रही है। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या के साथ उनकी हाल में एक तस्वीर आई है जिससे इस बात को और बल मिला।

राजा भैया ने बताया कि कार्यकर्ताओं की राय लेकर ही इस नई पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कार्कर्ताओं के बीच एक आनलाइन सर्वे भी कराया था।  

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश