रघुवंश प्रसाद सिंह का राजकीय सम्मान से किया जाएगा अंतिम संस्कार, नेताओं ने अनुभवों से किया याद

Published : Sep 13, 2020, 08:20 PM IST
रघुवंश प्रसाद सिंह का राजकीय सम्मान से किया जाएगा अंतिम संस्कार, नेताओं ने अनुभवों से किया याद

सार

रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिल्ली एम्स में आज अंतिम सांस ली और कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अंतिम यात्रा और इससे जुड़े सारे कार्यक्रम उनके पैतृक आवास बिहार के शाहपुर में होंगे। वहीं रघुवंश प्रसाद के निधन के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर है।

पटना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन पर सभी सियासी दलों के नेताओं ने शोक जताया है।  वहीं रघुवंश सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव भी उनको लेकर काफी चिंतित थे। दो दिन पहले ही रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद से इस्तीफा दिया था।

रघुवंश प्रसाद सिंह ने दिल्ली एम्स में आज अंतिम सांस ली और कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अंतिम यात्रा और इससे जुड़े सारे कार्यक्रम उनके पैतृक आवास बिहार के शाहपुर में होंगे। वहीं रघुवंश प्रसाद के निधन के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर है। सभी सियासी दलों ने इसे देश की बड़ी क्षति बताया है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि रघुवंश बाबू के निधन से देश को क्षति पहुंची है और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी उनको लेकर काफी चिंतित थे।

वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर कहा कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने पूरा जीवन सादगी और सरलता के साथ जनता के बीच गुजरा है। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि उनके निधन से बिहार एवं देश की अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि वह जमीन से जुड़े हुए नेता थे और गरीबों के हित की राजनीति आजीवन करते रहे।  इसके साथ ही बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से वह व्यथित और मर्माहत हैं। इसके अलावा बिहा के उपमुख्यमंत्री  ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन बिहार के लिए बड़ी क्षति है और वह परिवारवाद, भ्रष्टाचार और मूल्यहीनता के विरुद्ध हमेशा ही लड़ते रहे। इसके साथ ही हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि रघुवंश बाबू के निधन से हर आम और खास में शोक की लहर है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश